HomeHimachalSirmaurकुब्जा देवी को अध्यक्ष, बसंती को सौंपी सचिव पद की कमान, सम्मेलन...

कुब्जा देवी को अध्यक्ष, बसंती को सौंपी सचिव पद की कमान, सम्मेलन में कई प्रस्ताव भी पारित

महिला समिति ने मांग की ददाहू अस्पताल में जल्द से जल्द अल्ट्रासाउंड की सुविधा जनता को मुहैया करवाई जाए। अन्यथा जल्द ही जन अभियान चलाकर आंदोलन शुरू किया जाएगा।

नाहन : जिला सिरमौर के ददाहू में अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति का लोकल कमेटी‌ सम्मेलन सोमवार को आयोजित किया गया। सम्मेलन में समिति की पूर्व राज्य अध्यक्ष संतोष कपूर और पूर्व जिला अध्यक्ष अमिता चौहान विशेष रूप से मौजूद रहीं।

इस मौके पर नई कमेटी का गठन किया गया, जिसमें कुब्जा देवी को अध्यक्ष जबकि बसंती को सचिव चुना गया। इसके साथ साथ सुनीता शर्मा को कोषाध्यक्ष, रेखा, रक्षा व मधुर चौधरी को उपाध्यक्ष, रेणु, हेमा व पूनम को सह सचिव जबकि दोमयंती, रोमा, मीरा, कमला, अमिता, शोभा वालिया, हेमा, शीशा और कृष्णा को सदस्य चुना गया।

इस दौरान बढ़ती महिला हिंसा और महंगाई पर चर्चा की गई। साथ ही अवैध नशे और बस किराया बढ़ोतरी के खिलाफ प्रस्ताव पास किया गया। साथ ही सरकार से बस किराया बढ़ोतरी के फैसले को वापस लेने की मांग उठाई गई।

ये भी पढ़ें:  जनहित के मुद्दों को गंभीरता से लेकर विकास कार्यों का निष्पादन समय और पारदर्शिता से करें अधिकारी : कन्याल

समिति की पदाधिकारियों ने कहा कि केंद्र सरकार ने रसोई गैस सिलेंडर के दाम बढ़ाकर आम जनता की कमर तोड दी है। उसके खिलाफ भी प्रस्ताव पारित किया गया। इस दौरान ददाहू में बीडीओ कार्यालय खोलने की मांग को लेकर भी प्रस्ताव पारित किया।

महिला समिति ने मांग की ददाहू अस्पताल में जल्द से जल्द अल्ट्रासाउंड की सुविधा जनता को मुहैया करवाई जाए। अन्यथा जल्द ही जन अभियान चलाकर आंदोलन शुरू किया जाएगा।

ये भी पढ़ें:  सिरमौरः कोटड़ी व्यास स्कूल की ये छात्रा हैदराबाद में करेगी हिमाचल का प्रतिनिधित्व 
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More