होमHimachalSirmaurविक्रम कैसल में विभिन्न प्रजातियों के 300 से अधिक पौधे रोपे

विक्रम कैसल में विभिन्न प्रजातियों के 300 से अधिक पौधे रोपे

श्री सत्य साई सेवा समिति नाहन के तत्वाधान में साई बाबा की पावन जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में वृक्षारोपण अभियान का आयोजन किया गया।

नाहन : गृह रक्षा चतुर्थ वाहनी के प्रशिक्षण केंद्र विक्रम कैसल नाहन परिसर में श्री सत्य साई सेवा संगठन भारत के आह्वान पर श्री सत्य साई सेवा समिति नाहन के तत्वाधान में साई बाबा की पावन जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में वृक्षारोपण अभियान का आयोजन किया गया।

इसकी शुरूआत हनुमान मंदिर में मंत्रोच्चारण व भजनों के साथ हुई। इस अभियान के अंतर्गत लगभग 300 से अधिक विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण किया गया।

कार्यक्रम में गृह रक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका रही और पर्यावरण समिति व हितैषी संस्था, डा. वाईएस परमार राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नाहन के एनसीसी व एनएसएस इकाइयों सहित कई सामाजिक संगठनों ने सक्रिय भागीदारी निभाई।

ये भी पढ़ें:  VIDEO सिरमौर में जगह जगह मॉक ड्रिल : आपदा की स्थिति में तैयारी और तत्परता से कम होगी जानमाल की हानि

इस अवसर पर गृह रक्षा कमांडेंट टीआर शर्मा ने दीप प्रज्वलन कर सभी पर्यावरण प्रेमियों का स्वागत करते हुए जानकारी दी कि इस क्षेत्र में पिछले वर्ष लगाए गए 850 से अधिक पौधे आज भी अच्छी स्थिति में हैं।

कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष प्रो. अमर सिंह चौहान, डॉ. सुरेश जोशी (पर्यावरण समिति अध्यक्ष), प्रांतीय कोऑर्डिनेटर लिक्विड लव (ब्लड डोनेशन) सुरेंद्र शर्मा, कन्वीनर अनूप भटनागर, अम्बिका सलारिया, रजनी, निर्मल पराशर, सत्या शर्मा, जिला नोडल आफिसर डॉ. पंकज चांडक, प्रो. रविकांत, सेवा निवृत्त प्राचार्य मीनाक्षी पुंडीर, वृक्षारोपण प्रभारी किशोरी लाल पराशर, अनिल कौशिक, प्रमोद चौहान, कविता अग्रवाल, सरिता भटनागर, विजय सैनी सहित गृह रक्षा केंद्र के कमांडर सोमदत्त शर्मा, अधिकारी, कर्मचारी एवं स्वैच्छिक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर में यहां खोली जाएंगी उचित मूल्य की दुकानें, ऐसे करें आवेदन
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More