HomeHimachalSirmaurMunicipal Council Nahan : 4 जनवरी को बुलाई बैठक रद्द, सांसद की...

Municipal Council Nahan : 4 जनवरी को बुलाई बैठक रद्द, सांसद की बहन बनीं रहेंगी चेयरमैन

नाहन|
Municipal Council Nahan : भाजपा समर्थित पार्षद एवं सांसद सुरेश कश्यप की बहन श्यामा पुंडीर ही नाहन नगर परिषद की चेयरमैन बनीं रहेंगी. नगर परिषद के उपाध्यक्ष अविनाश गुप्ता और पार्षद संध्या अग्रवाल की ओर से अध्यक्ष को पुनः समर्थन दिए जाने के बाद डीसी सिरमौर ने 4 जनवरी को बुलाई गई समस्त पार्षदों की बैठक को रद्द कर दिया है.

एसडीएम नाहन राजीव सांख्यान ने बताया कि नगर परिषद के समस्त 13 पार्षदों को पत्र लिखकर अविश्वास प्रस्ताव के संदर्भ में निर्धारित की गई बैठक को रद्द करने को लेकर अवगत करवा दिया है. उन्होंने कहा कि रद्द की गई बैठक की प्रति डीसी सिरमौर और नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी को भी भेजी गई है.

ये भी पढ़ें:  सोलन में युवक ने उठाया ये खौफनाक कदम, मौके से मिला सुसाइड नोट, पुलिस जांच आगे बढ़ी तो...

गौरतलब है कि 17 दिसंबर को भाजपा समर्थित नगर परिषद में उस वक्त सियासी घमासान मच गया था, जब उपाध्यक्ष अविनाश गुप्ता और पार्षद संध्या अग्रवाल ने अध्यक्ष श्यामा पुंडीर की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए उनसे अपना समर्थन वापस ले लिया था. इसके बाद 18 दिसंबर को कांग्रेस के 5 पार्षदों ने भी अध्यक्ष के खिलाफ डीसी को पत्र सौंपा था.

पार्षदों द्वारा अध्यक्ष से समर्थन वापस लेने के बाद ही प्रशासन ने 4 जुलाई को अविश्वास प्रस्ताव को लेकर यह बैठक बुलाई थी, लेकिन अब भाजपा समर्थित दोनों ही पार्षदों की नाराजगी समाप्त होने के बाद पिछले कई दिनों से चल रहा ये सारा राजनीतिक ड्रामा खत्म हो चुका है. ऐसे में अब नगर परिषद पर भाजपा का ही कब्जा रहेगा.

ये भी पढ़ें:  सिरमौर में दर्दनाक हादसा, नौहराधार इलाके में गहरी खाई में समाई कार, दो लोगों की मौत, चालक गंभीर
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More