HomeHimachalSirmaurनिर्जला एकादशी पर सिरमौर में जगह-जगह ठंडे और मीठे पानी की सेवा,...

निर्जला एकादशी पर सिरमौर में जगह-जगह ठंडे और मीठे पानी की सेवा, कमाया पुण्य 

दिनभर सामाजिक संगठनों, संस्थाओं और व्यक्तिगत तौर पर लोगों ने अपनी श्रद्धा के अनुसार लोगों को शर्बत, मीठा पानी, हलवे का प्रसाद बांटकर पुण्य कमाया।

नाहन : निर्जला एकादशी के पावन अवसर पर जिला सिरमौर में जगह-जगह मीठे और ठंडे पानी की छबीलें लगाई गईं। इस दौरान आते-जाते लोगों को प्रसाद बांटा गया। जिला मुख्यालय नाहन के बाजारों के साथ साथ नेशनल हाईवे और चौराहों आदि पर दिनभर सामाजिक संगठनों, संस्थाओं और व्यक्तिगत तौर पर लोगों ने अपनी श्रद्धा के अनुसार लोगों को शर्बत, मीठा पानी, हलवे का प्रसाद बांटकर पुण्य कमाया।

अपर आईटीआई शिमला रोड़ पर स्थानीय लोगों ने छबील लगाकर लोगों को मीठा पानी पिलाया। निर्जला एकादशी का पुण्य प्राप्त करने के लिए स्थानीय निवासी अमरेश मिश्रा, योगेश मिश्रा, अतुल शर्मा, देव गर्ग, कुलदीप, मनन, शुभम, देवांश, अनन्त, नीरू शर्मा, रीना गर्ग, डिम्पल, मानसी, भारती, सुखी देवी और सुनीता आदि ने नाहन-शिमला नेशनल हाइवे किनारे खड़े होकर लोगों को रोक-रोककर ठंडा शर्बत पिलाया।

ये भी पढ़ें:  आधी रात महिला RTO की बड़ी कार्रवाई, नाहन के दोसड़का में नाकेबंदी कर 27 ट्रकों पर ठोका 9.17 लाख का जुर्माना

जिला सत्र न्यायालय परिसर नाहन के बाहर अधिवक्ताओं ने छबील लगाई। अधिवक्ताओं ने सबसे पहले कालीस्थान मंदिर नाहन में मां काली को मीठा जल व हलवा का भोग लगाया गया। इसके बाद न्यायालय परिसर में लोगों को प्रसाद का वितरण किया गया।

न्यायालय परिसर नाहन में प्रसाद बांटते अधिवक्ता।

इस मौके पर अधिवक्ता राघव ठाकुर, संदीप सिंह, संदीप सिद्धू, वीरेंद्र पाल शर्मा, मुकुल गर्ग, सुनील दत्त, ईश्वर बिष्ट, प्रथम आंगरा, वीरेंद्र सिंह, सुरेंद्र नागवान, अनुराग दयाल, अमित पुंडीर, राजेश कुमार, रुखसार सईद, देवयानी चंदेल, चंद्रेश कुमारी मौजूद रहे।

वहीं, दिल्ली गेट के समीप सिख युवाओं ने मीठे पानी और दाल चावल की सेवा की। इसके साथ साथ सड़कों पर भी विभिन्न संस्थाओं ने वाहन चालकों को रोककर उन्हें शर्बत और मीठा पानी पिलाया। कई जगह दुकानदारों ने अपनी दुकानों के बाहर छबील के तौर पर जलजीरा व फ्रूटी भी लोगों की वितरित की। इसके साथ साथ पांवटा साहिब, कालाअम्ब, ददाहू, राजगढ़, शिलाई व संगड़ाह समेत पूरे जिले में निर्जला एकादशी के पर्व को धूमधाम के साथ मनाया।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर के केएल जुनेजा को चंडीगढ़ में चाणक्य अवार्ड, जानें कौन हैं ये शख्सियत
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More