HomeHimachalSirmaurविश्व तंबाकू निषेध दिवस पर मलगांव स्कूल में रैली निकाल बच्चों ने...

विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर मलगांव स्कूल में रैली निकाल बच्चों ने दिया स्वस्थ समाज निर्माण का संदेश

मुख्याध्यापिका शालू परमार ने कहा कि आज का युवा देश का भविष्य है। तंबाकू जैसे व्यसनों से दूर रहकर ही हम एक स्वस्थ समाज का निर्माण कर सकते हैं। 

नाहन : जिला सिरमौर के सरकारी हाई स्कूल मलगांव में विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर जागरूकता रैली निकाली गई। इस दौरान विभिन्न शैक्षणिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया। इस दौरान बच्चों ने स्वस्थ समाज निर्माण, तंबाकू के दुष्प्रभावों के प्रति समाज को जागरूक करने के साथ साथ एक भारत श्रेष्ठ भारत के तहत राष्ट्रीय एकता को मजबूत करने का संदेश दिया।

इस मौके पर “तंबाकू छोड़ो, जीवन अपनाओ” विषय पर नारा लेखन और तंबाकू के सामाजिक-आर्थिक प्रभावों पर भाषण प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। वहीं, “स्वस्थ भारत, समृद्ध भारत” विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता भी करवाई गई। अंतर सदन स्तर पर आयोजित इन प्रतियोगिताओं में बच्चों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया।

ये भी पढ़ें:  CBSE स्कूलों में अध्यापकों के 808 पदों के लिए मांगे आवेदन, 8 मई अंतिम तारीख

विद्यालय की मुख्याध्यापिका शालू परमार ने कहा कि आज का युवा देश का भविष्य है। तंबाकू जैसी व्यसनों से दूर रहकर ही हम एक स्वस्थ समाज का निर्माण कर सकते हैं। कार्यक्रम का समापन तंबाकू मुक्त जीवन की शपथ लेने के साथ किया गया।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More