HomeHimachalSirmaurशिक्षण संस्थानों में सड़क सुरक्षा जागरूकता शिविरों के आयोजन के निर्देश, नाहन...

शिक्षण संस्थानों में सड़क सुरक्षा जागरूकता शिविरों के आयोजन के निर्देश, नाहन में डीसी ने ली बैठक

डीसी ने कहा कि जिला के अन्य शिक्षण संस्थानों में भी इस तरह के शिविरों का आयोजन करना सुनिश्चित करें. ताकि, अधिक से अधिक युवाओं को सड़क सुरक्षा के नियमों के बारे में जानकारी प्राप्त हो सके.

नाहन|
डीसी सिरमौर सुमित खिमटा की अध्यक्षता में वीरवार को सड़क सुरक्षा समिति की बैठक का आयोजन किया गया. इस दौरान डीसी ने बैठक में रोड़ सेफ्टी से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों की जानकारी ली. उन्होंने जिला चिकित्सा अधिकारी, क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी और पुलिस विभाग को निर्देश दिए कि मेडिकल काॅलेज, इंजीनियरिंग काॅलेज, आईटीआई वरिष्ठ माध्यमिक पाठशालाओं और डाईट जैसी संस्थानों में नियमित सड़क सुरक्षा जागरूकता शिवरों का आयोजन किया जाए. इसके अलावा कालाअंब से पांवटा साहिब तक सड़क किनारे रहने वाले लोगों को दुर्घटना के समय बचाव कार्य करने के बारे में जागरूक किया जाएं.

डीसी ने कहा कि जिला के अन्य शिक्षण संस्थानों में भी इस तरह के शिविरों का आयोजन करना सुनिश्चित करें. ताकि, अधिक से अधिक युवाओं को सड़क सुरक्षा के नियमों के बारे में जानकारी प्राप्त हो सके. उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि सड़क सुरक्षा को लेकर जिला में 16 शिविरों का आयोजन किया जा चुका है. इसके अलावा नाहन शहर के प्रमुख स्थानों पर साइनेज भी लगा दिए गए हैं.

ये भी पढ़ें:  वाहन मालिकों को पीजीटी/एसआरटी पेनल्टी पर 31 मार्च के बाद नहीं मिलेगी कोई छूट

इस अवसर पर एसडीएम राजीव सांख्यान, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय पाठक, एक्सईएन लोक निर्माण विभाग आलोक जनवेजा, डीएसपी रमाकांत ठाकुर, राष्ट्रीय राजमार्ग के नीतीश शर्मा, क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी सोना चौहान सहित अन्य विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहे.

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More