HomeHimachalSirmaurशिलाई की नाया पंजौड पंचायत के प्रधान को पद से हटाया, गबन...

शिलाई की नाया पंजौड पंचायत के प्रधान को पद से हटाया, गबन की गई राशि पंचायत निधि में जमा करने के आदेश

जारी आदेश के अनुसार छह वर्ष की कालावधि के लिए उसे पंचायत के पदाधिकारी के रूप में निर्वाचित होने के लिए निर्रहित (अयोग्य) कर दिया गया है।

नाहन : डीसी सिरमौर प्रियंका वर्मा ने विकास खंड शिलाई की ग्राम पंचायत नाया पंजौड के प्रधान लायक राम को अपने कर्तव्यों के निर्वहन में अवचार का दोषी पाये जाने पर पद से तत्काल हटाने के आदेश जारी किए हैं।

जारी आदेश के अनुसार छह वर्ष की कालावधि के लिए उसे पंचायत के पदाधिकारी के रूप में निर्वाचित होने के लिए निर्रहित (अयोग्य) कर दिया गया है।

डीसी ने यह भी आदेश जारी किए हैं कि वह दुरूपयोग की गई 6,43,969 रुपए की धनराशि को तुरंत पंचायत निधि खाते में जमा करवाना सुनिश्चित करें।

इसके अतिरिक्त उनके पास ग्राम पंचायत नाया पंजौड की नकद राशि या पंचायत अभिलेख या अन्य कोई स्टोर/स्टॉक का सामान हो तो उसे भी प्रधान पद की मोहर के साथ तुरंत सचिव को सौंपना सुनिश्चित करें।

ये भी पढ़ें:  दुग्ध समर्थन मूल्य बढ़ने से सिरमौर के पशुपालकों को मिली आर्थिक मजबूती
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More