Home Himachal Sirmaur पेंशन मिली नहीं, मेडिकल बिल सहित कई देय लाभ लंबित… 16 को...

पेंशन मिली नहीं, मेडिकल बिल सहित कई देय लाभ लंबित… 16 को सौंपेंगे ज्ञापन, फिर प्रदर्शन

बैठक में निर्णय लिया गया कि संयुक्त संघर्ष समिति के निर्णय के अनुसार 16 मार्च को नाहन में डीसी को ज्ञापन सौंपकर पेंशनरों की समस्याओं से अवगत करवाया जाएगा। इसके साथ ही राज्य कार्यकारिणी के निर्णय के अनुरूप यदि सरकार और निगम प्रबंधन तीन प्रतिशत डीए, नए वेतनमान का एरियर, डीए एरियर सहित मेडिकल बिलों का भुगतान नहीं करते हैं तो मुख्य कार्यालय, सचिवालय और विधानसभा के बाहर प्रदर्शन किए जाएंगे।

0

पांवटा साहिब : हिमाचल परिवहन सेवानिवृत कर्मचारी कल्याण मंच की नाहन शाखा की मासिक बैठक मंगलवार को बस स्टैंड पांवटा साहिब के विश्राम गृह में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता मंच के उप प्रधान गुमान सिंह ने की, जबकि कार्यवाही का संचालन महासचिव हरशरण शर्मा ने किया। बैठक में उपस्थित सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने एक स्वर में निगम प्रबंधन और सरकार के प्रति तीव्र रोष व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि उम्र के इस पड़ाव में भी देय भत्तों आदि का भुगतान नहीं किया जा रहा है। कई पेंशनर गंभीर बीमारियों से जूझ रहे हैं, इसके बावजूद उन्हें उनके बकाया भुगतान के लिए इंतजार करना पड़ रहा है। बैठक में यह मांग भी उठाई गई कि वर्ष 2006 से संशोधित एरियर का भुगतान किया जाए।

ये भी पढ़ें:  सीएम बोले, हिमाचल को पानी पर अपना हक मिलना चाहिए, ढाई साल में सरकार पर भ्रष्टाचार का एक भी आरोप नहीं

बैठक में निर्णय लिया गया कि संयुक्त संघर्ष समिति के निर्णय के अनुसार 16 मार्च को नाहन में डीसी को ज्ञापन सौंपकर पेंशनरों की समस्याओं से अवगत करवाया जाएगा। इसके साथ ही राज्य कार्यकारिणी के निर्णय के अनुरूप यदि सरकार और निगम प्रबंधन तीन प्रतिशत डीए, नए वेतनमान का एरियर, डीए एरियर सहित मेडिकल बिलों का भुगतान नहीं करते हैं तो मुख्य कार्यालय, सचिवालय और विधानसभा के बाहर प्रदर्शन किए जाएंगे।

बैठक में इस बात पर भी गहरा रोष व्यक्त किया गया कि 10 मार्च तक भी पेंशन का भुगतान नहीं किया गया है। सरकार से मांग की गई कि पेंशन का वर्गीकरण न किया जाए और सभी पेंशनरों को एक ही समय में पेंशन जारी की जाए। इसके अलावा विसंगतियां दूर करने, एलटीसी और मेडिकल भत्ता एक हजार रुपये करने की मांग भी दोहराई गई। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष अमन कुमार, वरिष्ठ सदस्य गोरखपुर राम, करनैल सिंह, लायक राम, अख्तर अली, त्रिलोक सिंह, बी.एस. भाटिया, मोहम्मद इस्लाम, गुरुदयाल सिंह चौधरी, सुरेश कुमार, तारा सिंह, खुशीराम सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें:  सोलन के शमरोड़ स्कूल की टीजीटी दीपिका को मिलेगा राज्य शिक्षक पुरस्कार