HomeHimachalSirmaurराजगढ़-हरिपुरधार सड़क घंडूरी में लैंड स्लाइड से बंद, बसें फंसी

राजगढ़-हरिपुरधार सड़क घंडूरी में लैंड स्लाइड से बंद, बसें फंसी

घंडूरी रेस्ट हाउस के समीप सड़क अवरुद्ध होने से दोनों ओर बड़े वाहनों की कतारें लगी हैं, जहां शिमला, सोलन, राजगढ़ और हरिपुरधार की ओर आने-जाने वाली बसें फंसी हैं। इससे यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

हरिपुरधार : जिला सिरमौर में मूसलाधार बारिश के बीच राजगढ़-हरिपुरधार सड़क घंडूरी के पास अवरूद्ध हो गई है। यहां भूस्खलन से सड़क का एक हिस्सा ढह गया है, जिससे बड़े वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई है। हालांकि, यहां से दो पहिया और छोटे वाहन रिस्क लेकर जरूर गुजर रहे हैं, लेकिन खतरा लगातार बना हुआ है।

जानकारी के अनुसार घंडूरी रेस्ट हाउस के समीप सड़क अवरुद्ध होने से दोनों ओर बड़े वाहनों की कतारें लगी हैं, जहां शिमला, सोलन, राजगढ़ और हरिपुरधार की ओर आने-जाने वाली बसें फंसी हैं। इससे यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

यहां सड़क की निचली तरफ भूस्खलन हुआ है और ऊपर विशाल चट्टानें हैं, जो कभी भी दरक सकती हैं। ऐसे में सड़क से बड़े वाहनों के गुजरने के लिए जगह नहीं है। लोक निर्माण विभाग द्वारा मशीनरी का इस्तेमाल करना भी बेहद खतरनाक साबित हो सकता है।

ये भी पढ़ें:  नाहन-कुमारहट्टी हाईवे पर दो हादसे, पेट्रोल से भरा टैंकर पलटा, बोलेरो भी दुर्घटनाग्रस्त

उधर, लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता अरविंद कुमार शर्मा का कहना है कि भारी बारिश को देखते हुए विभाग को अलर्ट मोड पर रखा गया है। जितने भी ब्लैक स्पॉट हैं, उन सभी स्थानों पर मशीनरी तैनात की गई है। उन्होंने बताया कि बारिश से बंद सड़कों को बहाल करने का कार्य प्रगति पर है।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More