HomeHimachalSirmaurसिरमौर में सुरक्षा गार्ड और सुपरवाइजर के 120 पदों पर निकली भर्ती,...

सिरमौर में सुरक्षा गार्ड और सुपरवाइजर के 120 पदों पर निकली भर्ती, कैंपस इंटरव्यू का शैड्यूल जारी, जानें कब कहां होंगे

जिला रोजगार अधिकारी सिरमौर ने जानकारी देते हुए बताया कि एसआईएस सिक्योरिटी एंड इंटेलिजेंस सर्विसिज इंडिया लिमिटड आरटीए हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सिक्योरिटी सुपरवाइजर के पुरूष वर्ग के 120 पदों को रोजगार कार्यालय के माध्यम से भरा जाना है।

नाहन : जिला रोजगार अधिकारी सिरमौर ने जानकारी देते हुए बताया कि एसआईएस सिक्योरिटी एंड इंटेलिजेंस सर्विसिज इंडिया लिमिटड आरटीए हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सिक्योरिटी सुपरवाइजर के पुरूष वर्ग के 120 पदों को रोजगार कार्यालय के माध्यम से भरा जाना है।

उन्होंने बताया कि इन पदों के लिए साक्षात्कार उप-रोजगार कार्यालय राजगढ़ में 22 सितंबर, संगड़ाह में 23 सितंबर और जिला रोजगार कार्यालय नाहन में 24 सितंबर, 2026 को सुबह 10ः30 बजे से 2ः00 तक आयोजित किए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि इन पदों के लिए अभ्यार्थियों की आयु 19 से 40 वर्ष, कद 168 सेंमी से अधिक तथा न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं, रखी गई है। इच्छुक अभियार्थी निर्धारित तिथि में आवश्यक दस्तावेज जिसमें शैक्षणिक प्रमाण पत्र, स्थाई हिमाचली प्रमाणपत्र, आधारकार्ड तथा 2 पास पोर्ट साइज फोटो सहित उपरोक्त रोजगार कार्यालयों में भाग ले सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए दूरभाष नंबर 78072-22237 पर भी संपर्क कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर में शारीरिक शिक्षा अध्यापक पदों के लिए 27 अगस्त को होगी काउंसलिंग, अभ्यर्थियों को भेजे बुलावा पत्र

रोजगार अधिकारी ने बताया कि इच्छुक आवेदक विभागीय पोर्टल EEMIS पर पंजीकृत करने के उपरांत अपनी रजिस्ट्रेशन प्रोफाइल पर अधिसूचित रिक्तियों के लिए अपनी शैक्षणिक योग्यता के आधार पर आवेदन कर सकते हैं । उन्होंने बताया कि आवेदक का नाम रोजगार कार्यालय में आनलाइन पंजीकृत होना आवश्यक है।

ये भी पढ़ें:  चंबा में 100 पदों के लिए निकली भर्ती, पांच दिन पांच जगह होंगे इंटरव्यू, अभ्यर्थी ये दस्तावेज लाएं साथ

Latest Articles

Explore More