HomeHimachalSirmaurपेंशन में देरी और बकाया भुगतान न होने से भड़के ये सेवानिवृत्त...

पेंशन में देरी और बकाया भुगतान न होने से भड़के ये सेवानिवृत्त कर्मचारी, बोले- कैसे करें गुजारा

सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने एक स्वर में कहा कि सरकार और निगम प्रबंधन का रवैया कर्मचारियों और पेंशनरों के प्रति अच्छा नहीं है। उन्होंने कहा कि हर महीने पेंशन 20 तारीख के बाद आती है, जिससे पेंशनधारकों को अपना गुजारा करना मुश्किल हो रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार और निगम उच्च न्यायालय के आदेशों का भी पालन नहीं कर रहे हैं।

नाहन : हिमाचल पथ परिवहन सेवानिवृत्त कर्मचारी कल्याण मंच की नाहन शाखा की मासिक बैठक में कर्मचारियों ने सरकार और निगम प्रबंधन के प्रति गहरा रोष व्यक्त किया। रविवार को सनातन धर्म मंदिर के प्रांगण में मोहन सिंह ठाकुर की अध्यक्षता में हुई बैठक में पेंशनरों ने अपनी मांगों को लेकर तीखी नाराजगी जाहिर की। कार्यवाही का संचालन महासचिव हरशरण शर्मा ने किया।

इस मौके पर सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने एक स्वर में कहा कि सरकार और निगम प्रबंधन का रवैया कर्मचारियों और पेंशनरों के प्रति अच्छा नहीं है। उन्होंने कहा कि हर महीने पेंशन 20 तारीख के बाद आती है, जिससे पेंशनधारकों को अपना गुजारा करना मुश्किल हो रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार और निगम उच्च न्यायालय के आदेशों का भी पालन नहीं कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें:  निहोग में HRTC बस की टक्कर से बाइक सवार युवक और युवती घायल

इस दौरान पदाधिकारियों ने अपनी लंबित मांगों को गिनाते हुए कहा कि उन्हें महंगाई भत्ता (डी.ए.), मेडिकल बिल, 1-1-2016 से नए वेतनमान का एरियर और फिक्स्ड मेडिकल अलाउंस (1000 प्रति माह) का भुगतान नहीं किया जा रहा है। इसके अलावा अन्य भी देय भुगतान लंबित पड़े हैं।

मंच ने सरकार और निगम से मांग करते हुए कहा कि जल्द से जल्द लंबित देय राशि की अदायगी की जाए, ताकि, बुढ़ापे में सेवानृिवत्तों को दिक्कतें न झेलनी पड़े। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि आगामी कदम राज्य कार्यकारिणी के आदेशानुसार उठाए जाएंगे।

इस मौके पर उपप्रधान गुमान सिंह, अशरफ अली, शमशाद खान, गोरखूराम, गीता राम, तरलोक सिंह, जिला अध्यक्ष अमन कुमार, सतीश कुमार, बृजभूषण, इस्लाम मोहम्मद, भरत सिंह, चांद बीबी और राधा देवी सहित कई सदस्य उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें:  रोड़ सेफ्टी क्लब की बैठक में ओवर स्पीडिंग बाइकर्स पर चर्चा, सदस्यों ने दिए ये सुझाव
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More