HomeHimachalSirmaurसिरमौर में 24 घंटे में बारिश से 3.12 करोड़ रुपए का नुकसान,...

सिरमौर में 24 घंटे में बारिश से 3.12 करोड़ रुपए का नुकसान, पटरी पर नहीं लौट रहा जनजीवन

पच्छाद तहसील के चांडोग में कम्मो देवी का पूरा मकान क्षतिग्रस्त हुआ है, जिसका राजस्व विभाग ने 2 लाख रुपए का नुकसान आंका है। वहीं, चांडोग के ही प्रेम दत्त, रोशन लाल और बबलू राम के पक्के मकानों को भी आंशिक नुकसान हुआ है।

नाहन : जिला सिरमौर में बारिश से लगातार हो रहे नुकसान का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। पिछले 24 घंटे के भीतर जिला सिरमौर में 3.12 करोड़ रुपए का नुकसान आंका गया है।

शुक्रवार को 79 सड़कों पर आवाजाही ठप रही। हालांकि, देर शाम तक विभाग ने 49 सड़कों को अस्थायी तौर पर बहाल कर दिया गया, जबकि 12 सड़कों को शनिवार और शेष 18 सड़कों के रविवार तक बहाल होने की उम्मीद है। इससे विभाग को 43.70 लाख रुपए का नुकसान हुआ है।

वहीं, जल शक्ति विभाग की 46 पेयजल व सिंचाई योजनाएं शुक्रवार को बारिश से बंद रही, जिससे विभाग को 2.56 करोड़ रुपए की चपत लगी है। बारिश से पंप हाउस समेत मशीनरी को भारी नुक्सान हुआ है।

ये भी पढ़ें:  विश्व जल दिवस : मलगांव के बच्चों ने चित्रकला से समझाया पानी का महत्व, बढ़ाई जागरूकता

इससे कई इलाके भारी पेयजल किल्लत का सामना कर रहे हैं। शिलाई क्षेत्र में 33 स्कीमें और राजगढ़ डिवीजन में 12 स्कीमें प्रभावित हुई हैं।

इसके साथ साथ पच्छाद तहसील के चांडोग में कम्मो देवी का पूरा मकान क्षतिग्रस्त हुआ है, जिसका राजस्व विभाग ने 2 लाख रुपए का नुकसान आंका है। वहीं, चांडोग के ही प्रेम दत्त, रोशन लाल और बबलू राम के पक्के मकानों को भी आंशिक नुकसान हुआ है।

इसके अलावा 2 अन्य कच्चे मकानों और 4 गौशालाओं को भी बारिश से क्षति हुई है। बारिश से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पबियाना और वासनी की रिटेनिंग वॉल से शिक्षा विभाग को 13 लाख रुपए का नुकसान हुआ है।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर में बड़ा हादसा, करंट की चपेट में आने से 8 मवेशियों की मौत, बाल-बाल बचा पशुपालक का परिवार
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More