HomeHimachalSirmaurअवैध खनन पर सिरमौर पुलिस का बड़ा एक्शन, जगह-जगह चला विशेष अभियान,...

अवैध खनन पर सिरमौर पुलिस का बड़ा एक्शन, जगह-जगह चला विशेष अभियान, 39 वाहन जब्त

पांवटा साहिब थाना क्षेत्र से सबसे अधिक 19 वाहन जब्त किए गए हैं, जबकि नाहन से 7, माजरा से 3, राजगढ़ से 1, पुरुवाला से 4, कालाअंब से 1, श्री रेणुकाजी में 2 और सराहां थाना क्षेत्र में 2 वाहन संचालकों पर कार्रवाई करते हुए उन्हें जब्त किया गया है।

नाहन : जिला सिरमौर में अवैध खनन और मोटर वाहन अधिनियम के उल्लंघन के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो दिन में 39 वाहनों को जब्त किया है। एसपी सिरमौर एनएस नेगी के निर्देश पर 19 और 20 जनवरी 2026 को चलाए गए विशेष अभियान के तहत जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में यह कार्रवाई अमल में लाई गई, जिससे खनन माफियाओं में हड़कंप मचा रहा।

एसपी सिरमौर ने बताया कि इस अभियान के दौरान ट्रैक्टर, डंपर और ट्राला जैसे वाहनों को खनन अधिनियम और मोटर वाहन अधिनियम के उल्लंघन के आरोप में पकड़ा गया है। पांवटा साहिब थाना क्षेत्र से सबसे अधिक 19 वाहन जब्त किए गए हैं, जबकि नाहन से 7, माजरा से 3, राजगढ़ से 1, पुरुवाला से 4, कालाअंब से 1, श्री रेणुकाजी में 2 और सराहां थाना क्षेत्र में 2 वाहन संचालकों पर कार्रवाई करते हुए उन्हें जब्त किया गया है।

ये भी पढ़ें:  मंडी में राजस्व मामलों के निपटारे ने पकड़ी रफ्तार, DC ने की कार्यों की समीक्षा

उन्होंने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन करने वालों के खिलाफ यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। खनन माफिया पर अंकुश लगाने के लिए किसी भी तरह की ढिलाई नहीं बरती जाएगी और संदिग्ध गतिविधियों पर तुरंत सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस प्रशासन ने यह भी दोहराया कि कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जा रही है और जिले में अवैध खनन को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

ये भी पढ़ें:  CM ने होम-स्टे पंजीकरण की वेबसाइट का किया शुभारंभ, बोले- फायर एनओसी के नाम पर नहीं रुकेगा नवीनीकरण
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More