HomeHimachalSirmaurनगर परिषद ने 20 बेसहारा पशु भेजे काऊ सेंचुरी, नाहन शहर में...

नगर परिषद ने 20 बेसहारा पशु भेजे काऊ सेंचुरी, नाहन शहर में सड़कों से जा रहे पकड़े

नाहन|
सड़कों पर दुर्घटनाओं का बड़ा कारण बन रहे बेसहारा पशुओं को काऊ सेंचुरी शिफ्ट करने का अभियान जारी है. अबतक 20 पशु पकड़कर सेंचुरी में शिफ्ट किए जा चुके हैं.
सोमवार को नगर परिषद ने 8 पशुओं को पकड़कर कोटला बड़ोग काऊ सेंचुरी भेजा. इससे पहले 12 पशुओं को बद्दी भेजा गया. पिछले कुछ दिन से ये अभियान जारी है. जिला प्रशासन की ओर से नगर परिषद को दिए गए निर्देश के बाद पशुओं को पकड़कर सेंचुरी भेजने का कार्य जारी है.
जानकारी के अनुसार नगर परिषद सड़कों और गलियों में घूम रहे बेसहारा पशुओं को हांककर चौगान मैदान में इकट्ठा किया जा रहा है. इस कार्य में नगर परिषद के एक दर्जन से अधिक कर्मियों को लगाया गया है.
नगर परिषद ने यशवंत विहार कॉलोनी, पेट्रोल पंप, जड़जा, आईटीआई वार्ड नंबर 2 क्षेत्र से करीब एक दर्जन पशुओं को इकट्ठा कर चौगान मैदान में बनाए गए अस्थाई बाडे में रखा है. इन पशुओं को भी जल्द सेंचुरी में भेजा जाएगा. नगर परिषद इन पशुओं के लिए चारे का इंतजाम भी कर रही है और इनका स्वास्थ्य परीक्षण भी किया जा रहा है.
उधर, नाहन नगर परिषद के सफाई निरीक्षक सुलेमान ने बताया कि पशुओं को पकड़ने का कार्य जारी है. उन्होंने बताया कि अब तक 20 पशु काऊ सेंचुरी में भेजे जा चुके हैं. पकड़े गए अन्य मवेशियों को भी भेजा जा रहा है. इन पशुओं के लिए चारे और स्वास्थ्य संबंधी सभी इंतजाम किए गए हैं.
ये भी पढ़ें:  डीसी ने शिक्षा विभाग से मांगी शिलाई और संगड़ाह इलाकों के दुर्गम स्कूल भवनों की रिपोर्ट
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More