HomeHimachalSirmaurनाहन शहर के इस हिस्से में आवारा कुत्तों का आंतक, मार डाले...

नाहन शहर के इस हिस्से में आवारा कुत्तों का आंतक, मार डाले कई मवेशी, लोगों में खौफ

नाहन|
जिला मुख्यालय नाहन के चीड़ावली क्षेत्र में आवारा कुत्तों के आंतक से लोग सहमे हुए हैं. बताया जा रहा है कि 3-4 कुत्तों का एक झुंड अब तक कई मवेशियों को मौत के घाट उतार चुका है, जबकि कई मवेशियों को घायल कर चुके हैं. यह सिलसिला करीब एक महीने से चल रहा है.
वीरवार को भी इन कुत्तों ने एक बकरी को मौत के घाट उतार दिया. हालांकि संबंधित क्षेत्र के लोगों ने इसकी शिकायत नगर परिषद से भी की है. बावजूद इसके कोई कार्रवाई न होने से इन आवारा कुत्तों का आंतक बरकरार है. जिस तरह से ये कुत्ते मवेशियों पर हमला कर रहे हैं, उससे लोग अपने छोटे बच्चों की सुरक्षा को लेकर भी चिंतित दिखाई दे रहे हैं. बच्चों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है.
स्थानीय निवासी प्रवीण बोबी ने बताया कि ये कुत्ते उनकी दो बकरियों को घायल कर चुके हैं. जबकि नदीम खान की 2 और अंजूम व इलताफ की 1-1 बकरी पर हमला कर उन्हें मौत के घाट उतार चुके हैं. इसके अलावा एक अन्य स्थानीय व्यक्ति की एक बछड़ी पर भी इन कुत्तों ने हमला कर घायल कर दिया था, जिसके दो-तीन दिन बाद बछड़ी ने भी दम तोड़ दिया. लोगों ने बताया कि उन्होंने इसकी शिकायत नगर परिषद से भी की है, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई. उन्होंने नगर परिषद से मांग करते हुए कहा कि जल्द से जल्द इस गंभीर समस्या का समाधान किया जाए.
उधर, नगर परिषद नाहन के कार्यकारी अधिकारी संजय तोमर ने बताया कि फिलहाल मामला संज्ञान में नहीं है. इस संबंध में उचित कार्रवाई को लेकर स्टाफ को उचित दिशा निर्देश दिए जाएंगे. पशुपालन विभाग के साथ मिलकर इन कुत्तों को पकड़ कर उचित कार्रवाई अमल में लाई जाएगी.
ये भी पढ़ें:  रोड़ सेफ्टी क्लब की बैठक में ओवर स्पीडिंग बाइकर्स पर चर्चा, सदस्यों ने दिए ये सुझाव
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More