HomeHimachalSirmaurचरस रखने के दोषी को 4 साल का कठोर कारावास, अतिरिक्त जिला...

चरस रखने के दोषी को 4 साल का कठोर कारावास, अतिरिक्त जिला सत्र न्यायाधीश पांवटा साहिब की अदालत ने सुनाया फैसला

अतिरिक्त जिला सत्र न्यायालय पांवटा साहिब के न्यायाधीश कपिल शर्मा की अदालत ने ND&PS के एक मामले में आरोपी को दोषी करार देते हुए 4 वर्ष के कठोर कारावास और 25 हजार रुपये के जुर्माने की सजा सुनाई है।

पांवटा साहिब : अतिरिक्त जिला सत्र न्यायालय पांवटा साहिब के न्यायाधीश कपिल शर्मा की अदालत ने ND&PS के एक मामले में आरोपी को दोषी करार देते हुए 4 वर्ष के कठोर कारावास और 25 हजार रुपये के जुर्माने की सजा सुनाई है।

उप जिला न्यायवादी जतिंद्र शर्मा ने बताया कि अदालत ने आरोपी कुलदीप सिंह पुत्र कुशल सिंह निवासी गांव जिसकून, पोस्ट ऑफिस जाखा, तहसील डोडरा क्वार, जिला शिमला पर दोष साबित होने पर यह फैसला सुनाया। जुर्माना अदा न करने की सूरत में दोषी को 3 महीने का अतिरिक्त साधारण कारावास भुगतना होगा।

मामले के अनुसार 25 मार्च 2018 को आरोपी कुलदीप सिंह को उसके किराये के कमरे से 326 ग्राम चरस के साथ पकड़ा गया था। इस संबंध में पुलिस थाना माजरा में केस दर्ज किया गया था। मामले की जांच एचसी खजान सिंह द्वारा की गई।

ये भी पढ़ें:  हिमाचल के डॉ. मनीष कपूर को बड़ी जिम्मेदारी, बने ड्रग टेक्निकल एडवाइजरी बोर्ड के सदस्य

अदालत में अभियोजन पक्ष की ओर से कुल 10 गवाहों के बयान दर्ज किए गए। प्रस्तुत साक्ष्यों, जिरह और दोनों पक्षों की दलीलों को सुनने के बाद अदालत ने आरोपी को दोषी करार देते हुए उक्त सजा सुनाई।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More