HomeHimachalSirmaurधौलाकुआं में हानिकारक गाजर घास के खिलाफ जंग, क्षेत्रीय अनुसंधान केंद्र ने...

धौलाकुआं में हानिकारक गाजर घास के खिलाफ जंग, क्षेत्रीय अनुसंधान केंद्र ने चलाया जागरूकता अभियान

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए डॉ. प्रियंका ठाकुर ने बताया कि गाजर घास एक बेहद ही आक्रामक खरपतवार है। यह पौधा मूल रूप से अमेरिका महाद्वीप से आया है, लेकिन अब यह पूरे भारत में जंगल की आग की तरह फैल चुका है। यह सिर्फ फसलों को ही नुकसान नहीं पहुंचाती, बल्कि यह इंसानों और जानवरों के स्वास्थ्य के लिए भी एक बड़ा खतरा है।

धौलाकुआं : क्षेत्रीय बागवानी अनुसंधान एवं प्रशिक्षण केंद्र धौलाकुआं में मंगलवार को पार्थेनियम दिवस का आयोजन किया गया, जिसे आम बोलचाल में गाजर घास भी कहते हैं। इस आयोजन का मकसद लोगों को इसके हानिकारक प्रभावों के बारे में जागरूक करना और इसे जड़ से खत्म करने के लिए प्रेरित करना रहा।

कार्यक्रम में पर केंद्र की सह-निदेशक डॉ. प्रियंका ठाकुर, सहायक प्राध्यापिका डॉ. शिल्पा, डॉ. सिमरन कश्यप और सभी कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए डॉ. प्रियंका ठाकुर ने बताया कि गाजर घास एक बेहद ही आक्रामक खरपतवार है।

यह पौधा मूल रूप से अमेरिका महाद्वीप से आया है, लेकिन अब यह पूरे भारत में जंगल की आग की तरह फैल चुका है। उन्होंने बताया कि यह सिर्फ फसलों को ही नुकसान नहीं पहुंचाती, बल्कि यह इंसानों और जानवरों के स्वास्थ्य के लिए भी एक बड़ा खतरा है। इसके परागकण से एलर्जी, सांस की समस्याएं और त्वचा रोग हो सकते हैं।

ये भी पढ़ें:  चूडे़श्वर लीजेंड्स सिरमौर टीम के कप्तान होंगे अक्षय, टीम में वरिष्ठ और अनुभवी खिलाड़ियों को जगह

इस अवसर पर डॉ. शिल्पा ने इस खरपतवार से निपटने के लिए कई महत्वपूर्ण उपाय सुझाए। उन्होंने जैविक और यांत्रिक नियंत्रण विधियों पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि वेरोनिया जैसे जैविक एजेंटों का इस्तेमाल करके भी इसे नियंत्रित किया जा सकता है। उन्होंने इस लड़ाई में सामुदायिक भागीदारी की महत्ता पर भी प्रकाश डाला। जब तक सब मिलकर प्रयास नहीं करेंगे, तब तक इस समस्या से छुटकारा पाना मुश्किल होगा।

कार्यक्रम के दौरान सभी प्रतिभागियों ने मिलकर केंद्र परिसर से गाजर घास को उखाड़ा और पर्यावरण संरक्षण व जैव विविधता को बनाए रखने के लिए इस खरपतवार के प्रति जागरूकता फैलाने की शपथ ली।

ये भी पढ़ें:  PTA की तर्ज पर एकमुश्त नियमित किए जाएं SMC शिक्षक, 12 साल की सेवा के बाद अब और कैसी परीक्षा : संघ
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More