Home Himachal Sirmaur यशवंत सिंह ठाकुर को सौंपी ब्रह्मा समाज सेवा संगठन के प्रधान पद...

यशवंत सिंह ठाकुर को सौंपी ब्रह्मा समाज सेवा संगठन के प्रधान पद की कमान, प्रेम सिंह चुने महासचिव

इस दौरान यशवंत सिंह को वरिष्ठ उपाध्यक्ष चुना गया। अजय पंवर को उपप्रधान, रणवीर सिंह को कोषाध्यक्ष और दीपचंद को प्रेस सचिव नियुक्त किया गया।

0

नाहन : ब्रह्मा समाज सेवा संगठन सुरला सर्कल के चुनाव में यशवंत सिंह ठाकुर को प्रधान पद की कमान सौंपी गई, जबकि प्रेम सिंह को महासचिव की जिम्मेदारी मिली। जिला सिरमौर की नाहन तहसील के तहत आने वाले इस संगठन के द्विवार्षिक चुनाव सर्वसम्मति से संपन्न करवाए गए, जिसमें नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।

इस दौरान यशवंत सिंह को वरिष्ठ उपाध्यक्ष चुना गया। अजय पंवर को उपप्रधान, रणवीर सिंह को कोषाध्यक्ष और दीपचंद को प्रेस सचिव नियुक्त किया गया। इसके अतिरिक्त सतबीर सिंह को सह सचिव और राम सिंह को लेखाकार पद की जिम्मेदारी दी गई। वहीं, अमर सिंह पंवर को मुख्य सलाहकार, जगदीप सिंह को लीगल एडवाइजर और अमर सिंह को संयुक्त सचिव नियुक्त किया गया।

ये भी पढ़ें:  स्वास्थ्य विभाग ने पुष्कर फार्मा में लगाया एनजीटी कैंप, 105 कामगारों का हेल्थ चेकअप

इस मौके पर नव नियुक्त कार्यकारिणी ने समाज सेवा के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने और संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया। संगठन के सदस्यों ने नई टीम को शुभकामनाएं देते हुए समाज हित में सक्रिय भूमिका निभाने की अपेक्षा जताई।