HomeHimachalSolanशराब के नशे में गटक ली जहरीली दवा! आईजीएमसी शिमला में उपचार...

शराब के नशे में गटक ली जहरीली दवा! आईजीएमसी शिमला में उपचार के दौरान गई जान

घटना के बाद परिजन उन्हें तत्काल इलाज के लिए क्षेत्रीय अस्पताल सोलन ले गए थे। जहां गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें IGMC शिमला रैफर किया गया। जांच के दौरान पुलिस ने मृतक के परिजनों के बयान दर्ज किए।

सोलन : आईजीएमसी शिमला में उपचाराधीन जिला सोलन के एक व्यक्ति की मौत हो गई है। मृतक की पहचान वीरेंद्र (47) पुत्र स्व. शीलू राम निवासी गांव व डाकघर गौडा, तहसील कंडाघाट, जिला सोलन के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार पुलिस थाना कंडाघाट को IGMC शिमला से बुधवार को सूचना मिली कि कंडाघाट क्षेत्र के एक व्यक्ति ने उपचार के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया। सूचना मिलने के तुरंत बाद पुलिस थाना कंडाघाट की एक टीम IGMC शिमला पहुंची। पूछताछ करने पर पुलिस पता चला कि वीरेंद्र ने 30 अक्तूबर को शराब के नशे की हालत में किसी जहरीली दवाई का सेवन कर लिया था।

ये भी पढ़ें:  लंबे समय से फरार उद्घोषित अपराधी गिरफ्तार, हत्या के प्रयास के मामले में था वांछित

घटना के बाद परिजन उन्हें तत्काल इलाज के लिए क्षेत्रीय अस्पताल सोलन ले गए थे। जहां गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें IGMC शिमला रैफर किया गया। जांच के दौरान पुलिस ने मृतक के परिजनों के बयान दर्ज किए। परिजनों ने मृत्यु के संबंध में किसी भी प्रकार का कोई संदेह या शक जाहिर नहीं किया है।

पुलिस ने मृतक के शव का IGMC शिमला में पोस्टमार्टम करवाया। इस पूरे मामले में पुलिस की ओर से थाना कंडाघाट में धारा 194 बीएनएसएस 2023 के तहत कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। पुलिस मामले की गहनता से तफ्तीश में जुटी है।

ये भी पढ़ें:  डिजिटल गवर्नेंस नवाचारों के लिए हिमाचल को मिले कई राष्ट्रीय सम्मान
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More