बीबीएन : सड़क सुरक्षा को लेकर बद्दी पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर यातायात नियमों की अवहेलना करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की। अभियान के दौरान खतरनाक और लापरवाही से वाहन चलाने, बिना नंबर प्लेट और अन्य उल्लंघनों पर मोटर वाहन अधिनियम के तहत 344 चालान काटे गए।

एसपी बद्दी विनोद धीमान ने बताया कि यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए भविष्य में भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी, ताकि सड़क हादसों पर अंकुश लगाया जा सके। उन्होंने वाहन चालकों से भी अपील की कि वे यातायात नियमों का सख्ती से पालन करें।



