HomeHimachalSolanभारत स्काउटस एवं गाइड्स ने वर्षभर के कार्यक्रमों पर की चर्चा, सोलन...

भारत स्काउटस एवं गाइड्स ने वर्षभर के कार्यक्रमों पर की चर्चा, सोलन में जिला स्तरीय गोष्ठी

सोलन : भारत स्काउटस एवं गाइड्स की जिला स्तरीय गोष्ठी जिला मुख्य आयुक्त व उपनिदेशक उच्च शिक्षा सोलन के कार्यालय में संपन्न हुई. गोष्ठी का संचालन डीओसी स्काउट मोहिंद्र पाल ने किया.

कार्यक्रम का शुभारंभ जिला मुख्य आयुक्त को स्काउट स्कार्फ पहनाकर आरंभ किया. यह कार्य डीसी स्काउट और एडल्ट रिसोर्स राज कुमार शर्मा और डीसी धीमान ने किया. जिला सचिव अशोक चौहान को डीसी एडल्ट रिसोर्स गाइड मीना भट्टी व डीटीसी स्काउट आशीष कुमार ने स्काउट स्कार्फ पहनाकर सम्मानित किया.

इस गोष्ठी का मुख्य उद्देश्य वर्षभर जिला स्तर पर होने वाली गतिविधियों पर चर्चा करना था. इन कार्यक्रमों को करने में आने वाली कठिनाइयों का निराकरण करने का भी आश्वासन दिया गया. बैठक में प्रदेश के मुख्य दिवसों पर स्काउट्स एवं गाइड्स द्वारा परेड और सांस्कृतिक कार्यक्रमों को करने के लिए भी कहा गया.

ये भी पढ़ें:  सख्त नाकेबंदी, 500 वाहनों की जांच… बद्दी पुलिस का ऑपरेशन नाइट डोमिनेंस, नियम तोड़ने वालों पर शिकंजा

इस गोष्ठी मे जिला के अन्य पदाधिकारी डीओसी गाइड्स कल्पना सिंह, डीटीसी गाइड्स सुनीता कुमारी, और जिला ग्रोथ कार्डिनेटर हनी कुमार शर्मा ने भी भाग लिया.

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More