HomeHimachalSolanCCTV और तकनीकी जांच से खुला भैंस चोरी का राज, अंतरराज्यीय गिरोह...

CCTV और तकनीकी जांच से खुला भैंस चोरी का राज, अंतरराज्यीय गिरोह के तीन आरोपी गिरफ्तार

पुलिस जिला बद्दी ने चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत भैंस चोरी के एक मामले का सफलतापूर्वक खुलासा करते हुए अंतरराज्यीय गिरोह के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

बीबीएन : पुलिस जिला बद्दी ने चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत भैंस चोरी के एक मामले का सफलतापूर्वक खुलासा करते हुए अंतरराज्यीय गिरोह के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

एसपी बद्दी विनोद धीमान ने बताया कि जानी राम पुत्र चेतन राम निवासी गांव डाडी कनिया की शिकायत पर पुलिस थाना नालागढ़ में 5 जून को भैंस चोरी का मामला दर्ज किया गया था। शिकायत के अनुसार 24 मई की रात करीब 2:59 बजे अज्ञात शातिर उनकी भैंसों को चोरी कर ज्योति ढाबा के पास से एक पिकअप वाहन में लोड कर ले गए थे।

ये भी पढ़ें:  2023 की तबाही से सबक! अब सड़क, बिजली और आजीविका बचाने के लिए रेडी-एचपी पर सुक्खू का बड़ा फोकस

मामले की जांच के दौरान बद्दी पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर गहन तफ्तीश की। जांच में वारदात में संलिप्त अंतरराज्यीय गिरोह का पता लगाया गया और तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मोहम्मद महफूज (35) पुत्र गुलाम रसूल, चांद (26) पुत्र इकबाल और मोहसीन (27) पुत्र शमशाद बुरा, सभी निवासी गांव जोगियान मोहल्ला, डाकघर एवं तहसील नकुड़, जिला सहारनपुर (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है।

एसपी ने बताया कि पुलिस ने मामले में नियमानुसार आगामी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जाएगा।

ये भी पढ़ें:  रुद्रा अकादमी ऊना पुरुष कबड्डी चैंपियन, साईं हॉस्टल बिलासपुर को हराया
Crime Desk Himachal
Crime Desk Himachalhttps://aapkibaatnews.com
क्राइम डेस्क हिमाचल, हिमाचल प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में अपराध, पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, जांच और न्यायिक मामलों से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, सटीक और विश्वसनीय तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। हमारा उद्देश्य अपराध जगत की हर बड़ी अपडेट, पुलिस की कार्रवाई और जनसरोकार से जुड़े मामलों को तथ्यात्मक और प्रभावशाली अंदाज में प्रस्तुत करना है।

Latest Articles

Explore More