HomeHimachalSolanकर्नल संजय शांडिल ने हासिल की एक और बड़ी उपलब्धि, सेवानिवृत्ति के...

कर्नल संजय शांडिल ने हासिल की एक और बड़ी उपलब्धि, सेवानिवृत्ति के बाद की Phd, नाम के आगे डॉक्टर भी जुड़ा

झारखंड विश्वविद्यालय ने उन्हें वाणिज्य एवं प्रबंधन में डॉक्टर ऑफ फॉलोसोफी (PhD) की उपाधि से सम्मानित किया है।

सोलन : हिमाचल प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर कर्नल धनीराम शांडिल के पुत्र कर्नल संजय शांडिल ने सेना से सेवानिवृत्त होने के बाद एक और उपलब्धि हासिल की है।

कर्नल संजय शांडिल एक वरिष्ठ सेना अधिकारी एवं 1 एच.पी. गर्ल्स बटालियन एनसीसी सोलन के पूर्व कमांडिंग ऑफिसर को ARKA JAIN विश्वविद्यालय झारखंड ने वाणिज्य एवं प्रबंधन में डॉक्टर ऑफ फॉलोसोफी (PhD) की उपाधि से सम्मानित किया है। उनका शोध कार्य प्रो. (डॉ.) अंगद तिवारी के निर्देशन में सम्पन्न हुआ।

कर्नल संजय शांडिल ने एनसीसी की भूमिका आदिवासी युवाओं की मानव संसाधन क्षमताओं के संवर्धन में: हिमाचल प्रदेश और झारखंड के एनसीसी कैडेट्स का एक तुलनात्मक अध्ययन किया।

ये भी पढ़ें:  किशाऊ परियोजना पर सहमति प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के दूरदर्शी नेतृत्व की बड़ी उपलब्धि: हर्ष महाजन

यह शोध कार्य दर्शाता है कि राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) किस प्रकार आदिवासी युवाओं के लिए एक परिवर्तनकारी मंच के रूप में कार्य करता है, जहां उनकी नेतृत्व क्षमता, अनुशासन और सामाजिक भागीदारी को विकसित किया जाता है।

हिमाचल प्रदेश और झारखंड जैसे दो भिन्न सामाजिक-आर्थिक पृष्ठभूमियों वाले राज्यों के बीच किया गया यह तुलनात्मक अध्ययन नीति निर्माताओं, शैक्षणिक संस्थानों एवं रक्षा प्रशिक्षण इकाइयों के लिए उपयोगी साक्ष्य प्रस्तुत करता है।

इस अवसर पर कर्नल संजय शांडिल ने अपनी स्वर्गीय माताजी इंदिरा शांडिल को यह उपलब्धि समर्पित की। उन्होंने कहा कि यह उपाधि केवल मेरी व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं है, बल्कि यह शिक्षा, अनुशासन और मेरी मां के आशीर्वाद को समर्पित एक विनम्र श्रद्धांजलि है।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर में निजी बस में लावारिस थैली से 102 ग्राम चरस बरामद, नहीं लगा आरोपी का सुराग, पुलिस जांच में जुटी

सेना से सेवानिवृत्ति के बाद कर्नल शांडिल अब सामाजिक व राजनीतिक क्षेत्र में सक्रिय योगदान दे रहे हैं। शिक्षा, युवा सशक्तिकरण और जनसेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता उन्हें जनता के बीच एक नई पहचान दिला रही है।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More