सोलन : बिजली लाइनों के आवश्यक रखरखाव और मरम्मत कार्य के चलते जिला सोलन के कुछ इलाकों में 3 अप्रैल, 2026 को विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी विद्युत बोर्ड सोलन के अतिरिक्त अधीक्षण अभियंता राहुल वर्मा ने दी।
राहुल वर्मा ने कहा कि 3 अप्रैल, 2026 को सुबह 10:00 बजे से दोपहर 01:00 बजे तक जराश, सूर्य किरण, बेर की सेर समेत आसपास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने कहा कि खराब मौसम व किन्हीं अपरिहार्य कारणों से उक्त समय व तिथि में परिवर्तन किया जा सकता है। उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों के उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की।