HomeHimachalSolanपशु मित्र बनने का मौका: 18 जून को होगी दूसरे चरण की...

पशु मित्र बनने का मौका: 18 जून को होगी दूसरे चरण की काउंसलिंग, इन दस्तावेजों के साथ पहुंचें

पशु मित्र नीति-2025 के अंतर्गत उपमंडल कसौली के अधीनस्थ पांच पशु चिकित्सा संस्थानों के लिए चयनित अभ्यर्थियों की काउंसलिंग 18 जून, 2026 को प्रातः 11:00 बजे उपमंडल अधिकारी कसौली के कार्यालय में आयोजित की जाएगी।

सोलन : पशु मित्र नीति-2025 के अंतर्गत उपमंडल कसौली के अधीनस्थ पांच पशु चिकित्सा संस्थानों के लिए चयनित अभ्यर्थियों की काउंसलिंग 18 जून, 2026 को प्रातः 11:00 बजे उपमंडल अधिकारी कसौली के कार्यालय में आयोजित की जाएगी। यह जानकारी पीएमईसी के सदस्य सचिव एवं वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी धर्मपुर ने दी।

उन्होंने कहा कि शारीरिक दक्षता परीक्षा में सफल घोषित अभ्याथियों के दस्तावेजों की प्रारंभिक जांच उपरांत ‘पशु मित्र पॉलिसी-2025’ के प्रावधानों के अनुसार मेरिट के आधार पर पात्र अभ्यर्थियों को काउंसलिंग के लिए चयनित किया गया है। द्वितीय चरण की काउंसलिंग उप मंडलीय पशु चिकित्सालय धर्मपुर, पशु चिकित्सालय चंडी, पशु चिकित्सालय जाबली, पशु औषधालय घड़सी और पशु औषधालय कंडा में पशु मित्रों के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आयोजित की जा रही है।

ये भी पढ़ें:  माजरा प्रकरण : 26 जून तक लागू रहेगी धारा-163

सभी आवेदकों को उक्त निर्धारित तिथि एवं समय पर अपने समस्त मूल प्रमाण पत्र जैसे शैक्षणिक योग्यता प्रमाण-पत्र, हिमाचली बोनाफाइड, श्रेणी व उप-श्रेणी प्रमाण पत्र, चरित्र प्रमाण-पत्र, परिवार रजिस्टर की नकल तथा अन्य आवश्यक दस्तावेजों सहित व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होना होगा। आवेदकों को काउंसलिंग प्रक्रिया की सूचना पंजीकृत डाक, आधिकारिक बुलावा पत्र, दूरभाष, व्हाट्सएप के माध्यम से प्रेषित की जा रही है।

उन्होंने कहा कि निर्धारित समय एवं स्थान पर अनुपस्थित रहने अथवा मूल दस्तावेज प्रस्तुत न करने की स्थिति में अभ्यर्थिता पर विचार नहीं किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए आवेदक दूरभाष नम्बर 94181-63577 पर संपर्क कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर पहुंचे द ग्रेट खली ने राजस्व अधिकारियों पर लगाए ये आरोप, नाहन में DC को शिकायत, जानें क्या है पूरा मामला
Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Deskhttps://aapkibaatnews.com
आपकी बात न्यूज डेस्क देश, प्रदेश और स्थानीय स्तर की हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, विश्वसनीय और तथ्यात्मक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। राजनीति, समाज, प्रशासन, शिक्षा, अपराध, मनोरंजन और जनसरोकार से जुड़े हर मुद्दे पर सटीक जानकारी और प्रभावशाली प्रस्तुति हमारी प्राथमिकता है, ताकि पाठकों को हर बड़ी अपडेट एक ही मंच पर मिल सके।

Latest Articles

Explore More