बीबीएन : बद्दी पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए किराये के कमरे से 6.128 किलोग्राम गांजा बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर ये कार्रवाई अमल में लाई।
पुलिस के अनुसार थाना बद्दी की टीम ने गांव कडुआना में दबिश दी, जहां एक किराये के कमरे में अवैध रूप से गांजा रखने और बेचने की गतिविधि चल रही थी।
तलाशी के दौरान आरोपी के पिठू बैग से 6.128 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। इस संबंध में आरोपी के खिलाफ ND&PS एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया है।
एसपी बद्दी विनोद धीमान ने बताया कि कार्रवाई के दौरान पुलिस ने जितेंद्र सिंह घोष (32) पुत्र जन्डेल घोष निवासी गांव मऊ बुजुर्ग, तहसील जतारा, जिला टिकमगढ़ (मध्य प्रदेश) को मौके पर ही गिरफ्तार किया। मामले में आगे की जांच जारी है।
