HomeHimachalSolanमखनूमाजरा गोलीकांड केस में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सोशल मीडिया पर जिम्मेदारी...

मखनूमाजरा गोलीकांड केस में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सोशल मीडिया पर जिम्मेदारी लेने वाला आरोपी भी गिरफ्तार

जांच के दौरान सोशल मीडिया पर इस वारदात की जिम्मेदारी लेने वाले व्यक्ति की पहचान के बाद बद्दी पुलिस ने सतीश चंदेल को गिरफ्तार किया है।

बीबीएन : बद्दी के मखनूमाजरा क्षेत्र में 28 फरवरी को हुए गोलीकांड मामले में पुलिस ने कार्रवाई तेज करते हुए एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। जांच के दौरान सोशल मीडिया पर इस वारदात की जिम्मेदारी लेने वाले व्यक्ति की पहचान के बाद बद्दी पुलिस ने सतीश चंदेल को गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपी को शुक्रवार को अदालत में पेश करेगी और मामले में आगे पूछताछ की जाएगी।

एसपी बद्दी विनोद धीमान ने बताया कि मखनूमाजरा में हुई गोलीबारी के संबंध में बद्दी पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए विभिन्न पहलुओं पर गहन जांच कर रही है। इस मामले में इससे पहले पुलिस ने ललित कुमार और डेविड ठाकुर नामक दो आरोपियों को गिरफ्तार किया था। दोनों आरोपियों को गुरुवार को संबंधित न्यायालय में पेश किया गया, जहां से अदालत ने उन्हें 17 मार्च 2026 तक न्यायिक हिरासत में भेजने के आदेश दिए।

ये भी पढ़ें:  SVN स्कूल का 51वां वार्षिक समारोह : रंगारंग प्रस्तुतियों ने मोहा सबका मन, उद्योग मंत्री ने नवाजे होनहार

जांच के दौरान सोशल मीडिया पर एक अन्य व्यक्ति द्वारा इस गोलीकांड की जिम्मेदारी लेने की जानकारी सामने आई थी। इसके बाद पुलिस ने जांच आगे बढ़ाते हुए उक्त व्यक्ति की पहचान सतीश चंदेल पुत्र स्व. प्रभु दयाल निवासी गांव माजरा मेहताब, डाकघर और तहसील कालका, जिला पंचकूला (हरियाणा) के रूप में की। पुलिस ने 5 मार्च 2026 को सतीश चंदेल को गिरफ्तार कर लिया है।

गिरफ्तार आरोपी को शुक्रवार को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा और उससे मामले में आगे पूछताछ की जाएगी। मामले की गंभीरता को देखते हुए हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच जारी है।

ये भी पढ़ें:  हिमाचल में फिर बारिश-बर्फबारी का अलर्ट, जानें कब और कहां बरसेंगे मेघ, क्या है मौसम का पूर्वानुमान
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More