सोलन : जिला स्तरीय रेडक्रॉस मेला अब उपमंडल बद्दी में 28 से 30 नवंबर, 2026 तक आयोजित किया जाएगा। जिला रेडक्रॉस समिति के अध्यक्ष एवं उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि मेले का रैफल ड्रॉ 30 नवंबर को निकाला जाएगा। उपायुक्त ने कहा कि रेडक्रॉस समिति मानवता की सेवा का सशक्त माध्यम है और जरूरतमंद एवं असहाय लोगों की सहायता में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।
उन्होंने आमजन से अधिक से अधिक संख्या में रेडक्रॉस समिति से जुड़ने और पीड़ित मानवता की सहायता में सहभागी बनने का आग्रह किया।
- ये भी पढ़ें : शिमला में 5 नवंबर को 10 पदों के लिए होगा कैंपस इंटरव्यू, ग्रेजुएट युवाओं को मौका, 15 हजार रुपये तक वेतन
- ये भी पढ़ें : सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 60 पदों पर निकली भर्ती, 5 को इंटरव्यू; जानें कौन कर सकता है आवेदन




