HomeHimachal@Drops Of Hope के इन रक्तवीरों से मिलिए, हिमाचल ही नहीं बाहरी...

@Drops Of Hope के इन रक्तवीरों से मिलिए, हिमाचल ही नहीं बाहरी राज्यों में भी बचा रहे अनमोल जीवन

गत अप्रैल माह में इन रक्तवीरों ने 64 यूनिट ब्लड डोनेट किया। जाहिर है कि ये सदस्य मरीजों के लिए किसी फरिश्ते से कम नहीं हैं। इन सदस्यों ने विभिन्न रक्त समूहों के यूनिट जरूरतमंद मरीजों को देकर उनका जीवन बचाने में मदद की। रक्तदान की सेवा का ये कार्य लगातार जारी है।

नाहन : जिला सिरमौर की ड्रॉप्स ऑफ होप (Drops Of Hope) सोसायटी के रक्तवीर लगातार अपना सामाजिक दायित्व निभा रहे हैं। सोसायटी से जुड़े सदस्य न केवल हिमाचल के अस्पतालों, बल्कि बाहरी राज्यों में भी मरीजों का अनमोल जीवन बचाने में जुटे हैं।

गत अप्रैल माह में इन रक्तवीरों ने 64 यूनिट ब्लड डोनेट किया। जाहिर है कि ये सदस्य मरीजों के लिए किसी फरिश्ते से कम नहीं हैं। इन सदस्यों ने विभिन्न रक्त समूहों के यूनिट जरूरतमंद मरीजों को देकर उनका जीवन बचाने में मदद की। रक्तदान की सेवा का ये कार्य लगातार जारी है।

ग्रुप के सदस्यों ने नाहन मेडिकल कॉलेज में मरीजों  को O+ के 16, O- के 2, A- के 3, A+ के 8, AB+ के 1, B+ के 9, AB- का 1 यूनिट रक्तदान किया। इसी तरह KNH शिमला में A- की रक्त की जरूरत को तहसील पच्छाद के मरीज के लिए पूरा कराया। ग्रुप के अध्यक्ष सलमान खान ने PGI चंडीगढ़, पंचकूला और मोहाली में 10 यूनिट रक्तदान की व्यवस्था की।

ये भी पढ़ें:  रेडक्रॉस सोसायटी के लक्की ड्रॉ में पहले विजेता का निकला Apple iPhone 16

इसके अलावा अखिल माहेश्वरी ने पंचकूला में जिला सिरमौर के मरीजों के लिए 4 यूनिट रक्तदान की व्यवस्था की। कपिल नेगी ने IGMC शिमला में 2 यूनिट A+ और 2 यूनिट AB+ रक्तदान को पूरा कराया।

इसी तरह ग्रुप के सदस्य मनीष सहगल ने अलकेमिस्ट पंचकूला में B+ रक्तदान किया। इसके अलावा 3 सदस्यों ने नारायणगढ़ में अम्बाला के अस्पताल के लिए B+ रक्तदान किया और एक सदस्य ने A+ रक्तदान किया है।

ड्रॉप्स ऑफ होप सोसायटी सिरमौर के संस्थापक एवं संचालक ईशान राव ने बताया कि ग्रुप के इस नेक कार्य के पीछे सदस्यों के सहयोग और दिन-रात की मेहनत का महत्वपूर्ण योगदान है। ग्रुप के सदस्य रक्तदान के क्षेत्र में लगातार काम कर रहे हैं और मरीजों की जरूरतों को पूरा करने के लिए प्रयासरत हैं।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर के इन इलाकों में 11 और 12 नवंबर को बाधित रहेगी बिजली आपूर्ति
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More