HomeHimachalमरीजों की सेवा में निरंतर आगे बढ़ रहा "ड्रॉप्स ऑफ होप" का कारवां,...

मरीजों की सेवा में निरंतर आगे बढ़ रहा “ड्रॉप्स ऑफ होप” का कारवां, जुलाई माह में 40 यूनिट रक्तदान

गत जुलाई माह में ग्रुप के सदस्यों ने कुल 40 यूनिट रक्तदान किया है। यह सब 'ड्रॉप्स ऑफ होप' के सभी सदस्यों के दिन-रात के समर्पण और अथक प्रयासों का नतीजा है, जिनकी मेहनत से यह नेक काम लगातार जारी है।

नाहन : किसी भी मरीज की जान खून की कमी से ना जाए। अपने इसी मकसद के साथ ‘ड्रॉप्स ऑफ होप’ ग्रुप का कारवां मरीजों की सेवा में निरंतर आगे बढ़ रहा है। ये ग्रुप न केवल मरीजों के लिए उम्मीद की किरण बना है, बल्कि रक्तदान के क्षेत्र में बड़ी मिसाल भी कायम कर रहा है।

इस ग्रुप का एक-एक रक्तवीर अस्पताल में खून की कमी से जूझ रहे मरीज की जान बचाने के लिए कार्य कर रहा है। गत जुलाई माह में ड्रॉप्स ऑफ होप ने कुल 40 यूनिट रक्तदान किया। नाहन मेडिकल कॉलेज में सबसे ज्यादा 13 यूनिट A+ ब्लड की आपूर्ति की गई। इसके अलावा बाहरी राज्यों के अस्पतालों में भी ग्रुप के सदस्यों ने मदद पहुंचाई।

ये भी पढ़ें:  CBSE स्कूलों में छात्र नामांकन में आई तेजी, CM ने तीनों संकाय शुरू करने के दिए निर्देश
रक्तवीर प्रशस्ति पत्रों के साथ।      -आपकी बात न्यूज नेटवर्क

ड्रॉप्स ऑफ होप ग्रुप की सेवा सिर्फ नाहन तक सीमित नहीं रही, बल्कि मरीजों की सेवा में इस ग्रुप के सदस्य बाहरी राज्यों तक भी पहुंच रहे हैं। PGI चंडीगढ़, पंचकूला मोहाली में ‘बाज ब्लड ग्रुप’ के अध्यक्ष सलमान खान ने 2 यूनिट और अखिल माहेश्वरी ने 4 यूनिट रक्त की व्यवस्था करके जिला सिरमौर के मरीजों की मदद की।

IGMC शिमला में कपिल नेगी ने AB- और इमरान ने AB+ ब्लड की जरूरत को पूरा किया। जगाधरी सिविल अस्पताल में अमन ने O+ ब्लड देकर पांवटा साहिब के एक मरीज की जान बचाई। कृष्णा हॉस्पिटल देहरादून में नदीम खान ने O- ब्लड की व्यवस्था करके जरूरमंद की मदद की। वहीं, इमरान ने IGMC शिमला में जिला सिरमौर के लिए मरीज के लिए AB+ की जरूरत को पूरा कराया।

ये भी पढ़ें:  स्मार्ट मीटर के बिल पर फूटा गुस्सा, मंत्री के सामने कहा- दीया जलाकर काम चला लूंगा, खंबा और मीटर उखाड़ ले बोर्ड
प्रशस्ति पत्र के साथ ड्रॉप्स ऑफ होप के रक्तदानी सदस्य।      -आपकी बात न्यूज नेटवर्क

ड्रॉप्स ऑफ होप सोसायटी के संचालक ईशान राव ने बताया कि इसके साथ साथ इस ग्रुप के सदस्यों ने मेडिकल कालेज नाहन में A+ की 13 यूनिट, O+ की 5, B+ की 3, A- की 3, AB+ की 2, B- की 2, AB- की 1 यूनिट और O- की 1 यूनिट को पूरा करके मरीजों की जान बचाने में मदद की।

गत जुलाई माह में ग्रुप के सदस्यों ने कुल 40 यूनिट रक्तदान किया है। यह सब ‘ड्रॉप्स ऑफ होप’ के सभी सदस्यों के दिन-रात के समर्पण और अथक प्रयासों का नतीजा है, जिनकी मेहनत से यह नेक काम लगातार जारी है।

ये भी पढ़ें:  अस्पतालों में मेडिकल टेस्टों की होगी ऑनलाइन पेमेंट, एक माह के भीतर ऐप विकसित करने के निर्देश
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More