HomeHimachalहिमाचल के हिमस्खलन प्रभावित इस गांव में सरकार ने हेलिकाप्टर से पहुंचाई...

हिमाचल के हिमस्खलन प्रभावित इस गांव में सरकार ने हेलिकाप्टर से पहुंचाई आवश्यक सामग्री

चंबा : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के निर्देशानुसार चंबा जिला प्रशासन और जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने वीरवार को चंबा जिले की पांगी तहसील के हिमस्खलन प्रभावित कुमार गांव को हेलिकॉप्टर के माध्यम से आवश्यक सामग्री पहुंचाई. प्रभावितों को कंबल, तिरपाल, बर्तन, सोलर लाइट, जूते, गर्म कपड़े, आटा, चावल, दालें, तेल और दवाइयों की आपूर्ति सुनिश्चित की गई है.

प्रदेश सरकार के एक प्रवक्ता ने बताया कि कुमार गांव में हिमस्खलन होने से यहां की सड़कें अन्य संपर्क सुविधाएं अवरूद्ध हो गई हैं. यहां रहने वाले लोगों को प्रदेश सरकार द्वारा आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित की जा रही हैं और जिला प्रशासन को हेलिकाप्टर के माध्यम से प्रभावित लोगों को आवश्यक सामग्री पहुंचाने के निर्देश दिए गए हैं.

ये भी पढ़ें:  हर माह पहली तारीख को मिले एचआरटीसी पेंशनरों की पेंशन, लंबित देनदारियों को लेकर जताया रोष

मुख्यमंत्री स्वयं जिला प्रशासन से संपर्क में रहकर निरंतर स्थिति का जायजा ले रहे हैं. मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को प्रभावित लोगों की कठिनाइयां दूर करने के लिए हर संभव सहायता करने को कहा है.

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More