HomeHimachalअंतरराष्ट्रीय श्री रेणुकाजी मेला मैदान में प्लाटों की बिक्री का कार्य लगभग...

अंतरराष्ट्रीय श्री रेणुकाजी मेला मैदान में प्लाटों की बिक्री का कार्य लगभग पूरा, 68 लाख की आय

अंतरराष्ट्रीय श्री रेणुकाजी मेले के भव्य आयोजन को लेकर प्लाटों की बिक्री का कार्य लगभग पूरा हो चुका है। इससे श्री रेणुकाजी विकास बोर्ड को अब तक 68 लाख रुपए की आय प्राप्त हुई है। मेले को लेकर व्यापारियों का उत्साह चरम पर है।

श्री रेणुकाजी : अंतरराष्ट्रीय श्री रेणुकाजी मेले के भव्य आयोजन को लेकर प्लाटों की बिक्री का कार्य लगभग पूरा हो चुका है। इससे श्री रेणुकाजी विकास बोर्ड को अब तक 68 लाख रुपए की आय प्राप्त हुई है। मेले को लेकर व्यापारियों का उत्साह चरम पर है।

इस बार मेला मैदान में अपनी दुकान सजाने के लिए व्यापारियों ने बढ़-चढ़कर बोली लगाई। राजस्व विभाग ने मेला मैदान में अग्रिम पंक्ति में कुल 346 प्लाट तैयार किए थे, जिनमें से अधिकांश प्लाटों को बोली के आधार पर बेच दिया है। इसके बाद व्यापारियों ने मेले में अपनी दुकानें सजानी शुरू कर दी हैं।

ये भी पढ़ें:  Himachal: हिमुडा में 327 पद खत्म, कर्मचारियों को बड़ा झटका, नाहन डिवीजन भी समाप्त

बता दें कि अंतरराष्ट्रीय श्री रेणुकाजी मेला इस बार 31 अक्तूबर से 5 नवंबर तक मनाया जा रहा है। मां श्री रेणुकाजी और पुत्र भगवान श्री परशुराम जी के पावन मिलन के प्रतीक इस मेले का शुभारंभ परंपरा के अनुसार मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू करेंगे, जबकि समापन मौके पर राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल शिरकत करेंगे। मेले को लेकर लगभग सभी आवश्यक तैयारियां मुकम्मल कर ली गई हैं।

एसडीएम नाहन राजीव सांख्यान ने बताया कि प्लाटों की बिक्री का कार्य पूरा कर लिया गया है। इक्का-दुक्का प्लाट ही अब बिक्री के लिए बचे हैं। मेला मैदान के सभी मुख्य प्लाट बेचे जा चुके हैं और बोर्ड को 68 लाख रुपए के करीब आय हुई है।

ये भी पढ़ें:  राज्यपाल और उद्योग मंत्री तक पहुंचीं कालाअंब के उद्योगपतियों की आवाज, इन प्रमुख समस्याओं के निराकरण का मिला भरोसा
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More