HomeHimachalTheog Water Scam : हिमाचल प्रदेश में वाटर सप्लाई घोटाले में 10...

Theog Water Scam : हिमाचल प्रदेश में वाटर सप्लाई घोटाले में 10 अधिकारी सस्पेंड

शिमला|
Theog Water Scam : हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया है. सरकार ने ठियोग उपमंडल में सामने आए वाटर सप्लाई घोटाले के आरोप में जलशक्ति विभाग के 10 अफसरों को निलंबित कर दिया है. निलंबित अधिकारियों में दो एक्सईएन, तीन एसडीओ, चार जेई और एक सेवानिवृत्त जेई शामिल है. इन अधिकारियों को जल शक्ति विभाग मुख्यालय में अटैच कर दिया गया है. इसके साथ साथ इस मामले से जुड़े सभी ठेकेदारों को ब्लैक लिस्ट कर दिया है.Theog Water Scam : हिमाचल प्रदेश में वाटर सप्लाई घोटाले में 10 अधिकारी सस्पेंड

हिमाचल प्रदेश के ठियोग विधानसभा क्षेत्र में जल संकट के दौरान पानी के टैंकर्स से वाटर सप्लाई में गबन का मामला सामने आने के बाद सरकार ने विजिलेंस को जांच सौंप दी है. उल्लेखनीय है कि ठियोग के पूर्व विधायक राकेश सिंघा ने इस मामले को जोरो शोरों से उठाया था. लिहाजा, सरकार ने बड़ा एक्शन लेते हुए 10 अफसरों को सस्पेंड कर दिया है. पांच अफसरों को सस्पेंड करने के आदेश जलशक्ति विभाग के एसीएस की तरफ से किए गए हैं, जबकि पांच अन्य के संबंधित अथॉरिटी ने सस्पेंशन आदेश जारी किए हैं. ये घोटाला 1.13 करोड़ का बताया जा रहा है, जिसमें टैंकर की बजाय बोलेरो, बाइक, ऑल्टो से पानी ढोने के बिल बनाए गए थे.

ये भी पढ़ें:  नाहन-ददाहू सड़क पर अनियंत्रित होकर नाले के पास पलटी थार जीप

बता दें कि ठियोग में पिछले साल जल संकट के दौरान वाटर टैंकर्स के माध्यम से पानी की सप्लाई की गई थी, जिसमें फर्जी बिल दर्शा कर सरकार को चूना लगाया गया. इस मामले में डिप्टी सीएम एवं जलशक्ति विभाग के मंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने जांच के आदेश दिए थे.

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More