HomeHimachalDC ऑफिस मंडी को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप,...

DC ऑफिस मंडी को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, भवन करवाया खाली, भारी सुरक्षा बल तैनात

मंडी : हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला के DC ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है. धमकी के बाद भवन में चल रहे डीसी ऑफिस, एसपी ऑफिस और कोर्ट परिसर को खाली करवा दिया है.

मौके पर डॉग स्क्वाड और बम निरोधक दस्ता तैनात कर दिया गया है. पूरे इलाके को हाई अलर्ट पर रखा गया है. जगह जगह सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है. प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं.

जानकारी के मुताबिक बुधवार को डीसी मंडी की ई-मेल आईडी पर एक धमकी भरा मेल प्राप्त हुआ. लिहाजा, एहतियातन तौर पर परिसर को खाली करा लिया गया है. इस ईमेल के बाद सुरक्षा एजेंसियां भी हरकत में आ गई हैं.

ये भी पढ़ें:  HRTC की बस दुर्घटना का शिकार, पट्टा टूटने के बाद सड़क पर पलटी

एसपी मंडी साक्षी वर्मा ने इसकी पुष्टि की है. उन्होंने कहा कि किसी को परिसर में प्रवेश नहीं दिया जाएगा. उन्होंने लोगों से भी सहयोग का आग्रह किया है. उन्होंने कहा कि एसओपी के आधार पर कार्रवाई कर रहे हैं.

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More