होमHimachalUna22 को ऊना प्रवास पर रहेंगे उप मुख्यमंत्री, डेरा बाबा रूद्रानंद जी...

22 को ऊना प्रवास पर रहेंगे उप मुख्यमंत्री, डेरा बाबा रूद्रानंद जी आश्रम में धार्मिक कार्यक्रम में करेंगे शिरकत

उप मुख्यमंत्री दोपहर 12 बजे डेरा बाबा रूद्रानंद जी आश्रम, नारी (ऊना) में ब्रह्मलीन वेदांताचार्य श्री श्री 1008 स्वामी सुग्रीवानंद महाराज जी की समाधि के दर्शन करेंगे

ऊना : उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री 22 फरवरी (रविवार) को जिला ऊना के एक दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान उप मुख्यमंत्री दोपहर 12 बजे डेरा बाबा रूद्रानंद जी आश्रम, नारी (ऊना) में ब्रह्मलीन वेदांताचार्य श्री श्री 1008 स्वामी सुग्रीवानंद महाराज जी की समाधि के दर्शन करेंगे और आश्रम के अधिष्ठाता हेमानंद महाराज जी की गद्दी पर बैठने के पावन धार्मिक कार्यक्रम में भाग लेंगे।

यह जानकारी देते हुए सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि उप मुख्यमंत्री रविवार को रेल मार्ग से दिल्ली से प्रस्थान कर सुबह 10:50 बजे रेलवे स्टेशन ऊना पहुंचेंगे। उप मुख्यमंत्री का रात्रि ठहराव गोंदपुर जयचंद में रहेगा।

ये भी पढ़ें:  सोलन के दो शिक्षकों की अनूठी पहल बनी मिसाल, 57 विद्यार्थियों ने चयन परीक्षाओं में लहराया परचम
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More