HomeHimachalUna17 मार्च को उठाऊ पेयजल योजना रक्कड़ का उद्घाटन करेंगे उपमुख्यमंत्री

17 मार्च को उठाऊ पेयजल योजना रक्कड़ का उद्घाटन करेंगे उपमुख्यमंत्री

कार्यक्रम के बाद उपमुख्यमंत्री जिले में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण भी करेंगे।

ऊना : उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री 17 मार्च को सुबह 9 बजे ऊना जिले के रक्कड़ में एशियन विकास बैंक (एडीबी) द्वारा वित्तपोषित उठाऊ पेयजल योजना का उद्घाटन करेंगे। जल शक्ति विभाग द्वारा कार्यान्वित इस योजना के शुरू होने से क्षेत्र के लोगों को बेहतर और नियमित पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित होगी।

इसके उपरांत उपमुख्यमंत्री 10 बजे हरोली के पालकवाह स्थित ऑडिटोरियम में राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) द्वारा आयोजित आपदा प्रशिक्षण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। इस अवसर पर वे आपदा प्रबंधन से जुड़े विभिन्न पहलुओं का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे प्रतिभागियों को संबोधित करेंगे।

कार्यक्रम के बाद उपमुख्यमंत्री जिले में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण भी करेंगे।

ये भी पढ़ें:  आज से बदलेगा हिमाचल का मौसम! आंधी-ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट; 20 मार्च तक बारिश-बर्फबारी के आसार
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More