HomeHimachalUnaफ्री स्किल ट्रेनिंग का मौका: SC युवाओं के लिए आवेदन शुरू, 10...

फ्री स्किल ट्रेनिंग का मौका: SC युवाओं के लिए आवेदन शुरू, 10 अप्रैल आखिरी तारीख

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के अंतर्गत इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान शिमला के सहयोग से अनुसूचित जाति वर्ग के युवाओं के लिए निःशुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।

ऊना : सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के अंतर्गत इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान शिमला के सहयोग से अनुसूचित जाति वर्ग के युवाओं के लिए निःशुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।

जिला कल्याण अधिकारी आवास पंडित ने जानकारी देते हुए बताया कि यह कार्यक्रम हिमाचल प्रदेश सरकार के सहयोग से प्रधानमंत्री अनुसूचित जाति अभ्युदय योजना के अंतर्गत संचालित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि संस्थान की ओर से दो पाठ्यक्रमों में प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिसमें कृत्रिम बुद्धिमता प्रौद्योगिकी की अवधारणाएं तथा ऑफिस ऑटोमेशन, अकाउंटिंग और पब्लिशिंग असिस्टेंट पाठ्यक्रम शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि पात्रता शर्तों के अनुसार आवेदक का अनुसूचित जाति वर्ग से सम्बंधित होना और हिमाचल प्रदेश का स्थायी निवासी होना अनिवार्य है। प्रशिक्षण के लिए आवेदन पत्र 10 अप्रैल तक जिला कल्याण अधिकारी, ऊना के कार्यालय में सादे कागज पर आवश्यक दस्तावेजों सहित जमा करवा सकते हैं।

ये भी पढ़ें:  हिमाचल में जमीनी और पैसों के विवाद में कर दी पिता की हत्या, आरोपी बेटा गिरफ्तार
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More