HomeHimachalUnaपिकनिक स्पॉट के रूप में विकसित किया जाएगा पुबोवाल तालाब, DC जतिन...

पिकनिक स्पॉट के रूप में विकसित किया जाएगा पुबोवाल तालाब, DC जतिन लाल ने सौंदर्यीकरण कार्य का किया अवलोकन

उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने सोमवार को हरोली उपमंडल की ग्राम पंचायत पुबोवाल में पुराने तालाब के सौंदर्यीकरण कार्य का अवलोकन किया।

ऊना : उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने सोमवार को हरोली उपमंडल की ग्राम पंचायत पुबोवाल में पुराने तालाब के सौंदर्यीकरण कार्य का अवलोकन किया। उन्होंने पंचायत को इसके आगामी विकास के लिए जल्द टेंडर प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए, ताकि तालाब परिसर को बच्चों, युवाओं, बुजुर्गों और परिवारों के लिए आकर्षक एवं रमणीक पिकनिक स्पॉट के रूप में विकसित किया जा सके।

उपायुक्त ने कहा कि पारंपरिक जल स्रोत किसी क्षेत्र की प्राकृतिक विरासत होते हैं। इनके संरक्षण के साथ आसपास के क्षेत्र को सुविधाजनक और आकर्षक रूप दिया जाए तो ये स्थानीय लोगों के लिए मनोरंजन और सामुदायिक गतिविधियों के बेहतर केंद्र बन सकते हैं। उन्होंने तालाब के सौंदर्यीकरण में गुणवत्ता और सुनियोजित विकास सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

ये भी पढ़ें:  बहराल-सतीवाला में हाथियों का उत्पात, घर की बॉउंड्री दीवार तोड़ी, ट्यूबवेल और फसलों को नुकसान; किसानों में दहशत

उल्लेखनीय है कि हरोली क्षेत्र में पारंपरिक जल स्रोतों के संरक्षण और सौंदर्यीकरण की दिशा में लगातार कार्य किया जा रहा है। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के विज़न के अनुरूप क्षेत्र में ऐसे कई पुराने तालाबों को नया स्वरूप देने के प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि जल स्रोतों के संरक्षण के साथ इनके आसपास के क्षेत्रों को भी लोगों के उपयोग के लिए बेहतर बनाया जा सके।

उपायुक्त ने कहा कि पुबोवाल तालाब को केवल जल स्रोत तक सीमित न रखते हुए इसके आसपास ऐसा वातावरण विकसित किया जाए, जहां लोग परिवार के साथ समय बिता सकें। उन्होंने पंचायत को विकास कार्यों को समयबद्ध तरीके से आगे बढ़ाने के निर्देश दिए।

ये भी पढ़ें:  हिमाचल के इस जिले के दंपति से दिल्ली में डॉग 'अमरो' ने पकड़वाई 80 लाख की चरस
Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Desk
"आपकी बात न्यूज़" एक लोकप्रिय हिंदी समाचार प्लेटफॉर्म है, जो राजनीति, समसामयिक घटनाओं, मनोरंजन, खेल और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर ताजे अपडेट्स प्रदान करता है।

Latest Articles

Explore More