HomeHimachalUnaप्रशासन की सख्ती! बच्चों की सुरक्षा के लिए सड़कों पर उतरी टीमें,...

प्रशासन की सख्ती! बच्चों की सुरक्षा के लिए सड़कों पर उतरी टीमें, 87 स्कूल बसों के दस्तावेज खंगाले, 13 चालान

डीसी जतिन लाल ने कहा कि स्कूली बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और निर्धारित सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करने के लिए ऐसे निरीक्षण आगे भी जारी रहेंगे।

ऊना : स्कूली बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और निर्धारित सुरक्षा मानकों की अनुपालना को लेकर ऊना जिला प्रशासन के निर्देशों के क्रम में मंगलवार को पुलिस और संबंधित विभागों द्वारा विभिन्न स्थानों पर स्कूल बसों और वैन के दस्तावेजों की जांच की गई। इस दौरान लगभग 87 स्कूल बसों के दस्तावेजों का निरीक्षण किया गया। इसके साथ ही जांच के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले 13 वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालान भी किए गए।

उल्लेखनीय है कि डीसी ऊना जतिन लाल ने बीते दिन स्कूली बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए स्कूल बसों और अन्य स्कूली वाहनों के संचालन को लेकर आवश्यक निर्देश जारी किए थे और संबंधित अधिकारियों को सुरक्षा मानकों की अनुपालना सुनिश्चित करने के लिए विशेष निरीक्षण को कहा था।
इसी क्रम में किए गए निरीक्षण के दौरान बसों के फिटनेस प्रमाण पत्र, पंजीकरण, बीमा, प्रदूषण नियंत्रण प्रमाण पत्र (पीयूसी) सहित अन्य आवश्यक दस्तावेजों की जांच की गई। डीसी जतिन लाल ने कहा कि स्कूली बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और निर्धारित सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करने के लिए ऐसे निरीक्षण आगे भी जारी रहेंगे।
उन्होंने स्कूल प्रबंधन और वाहन संचालकों को सभी नियमों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि नियमों के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
ये भी पढ़ें:  सामाजिक सुरक्षा पेंशनर 15 फरवरी तक करवा लें ई-केवाईसी : जिला कल्याण अधिकारी
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More