HomeJudicialसिरमौर : 31 मार्च तक लंबित मामलों के निपटारे का मौका, मध्यस्थता...

सिरमौर : 31 मार्च तक लंबित मामलों के निपटारे का मौका, मध्यस्थता की पूरी प्रक्रिया निशुल्क

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (DLSA) नाहन के सचिव नव कमल ने बताया कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (NALSA) के निर्देश पर यह अभियान नाहन कोर्ट परिसर सहित जिले की अन्य अदालतों में युद्ध स्तर पर संचालित किया जा रहा है, ताकि वर्षों से लंबित मामलों का शांतिपूर्ण समाधान हो सके।

नाहन : जिला सिरमौर में लंबित पुराने मुकदमों के निपटारे के लिए ‘मध्यस्थता राष्ट्र के लिए 2.0’ अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत 31 मार्च तक पक्षकार आपसी सहमति से अपने मामलों का समाधान कर सकते हैं। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (DLSA) नाहन के सचिव नव कमल ने बताया कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (NALSA) के निर्देश पर यह अभियान नाहन कोर्ट परिसर सहित जिले की अन्य अदालतों में युद्ध स्तर पर संचालित किया जा रहा है, ताकि वर्षों से लंबित मामलों का शांतिपूर्ण समाधान हो सके।

उन्होंने बताया कि जो भी पक्षकार अपने केस का सम्मानजनक और आपसी समझौते से निपटारा चाहते हैं, वे 31 मार्च तक संबंधित अदालत या जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कार्यालय नाहन में आवेदन दे सकते हैं। यह पहल उन लोगों के लिए राहत का अवसर है, जो लंबे समय से अदालती प्रक्रिया में समय और धन खर्च कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें:  हिमाचल में भीषण अग्निकांड: 8 साल के मासूम का शव निकाला, कई लोगों के फंसे होने की आशंका

सचिव ने स्पष्ट किया कि मध्यस्थता की पूरी प्रक्रिया निःशुल्क है और किसी भी प्रकार की जानकारी या कानूनी सहायता के लिए आम नागरिक राष्ट्रीय हेल्पलाइन नंबर 15100 पर संपर्क कर सकते हैं। इस अभियान में पारिवारिक और वैवाहिक विवाद, चेक बाउंस के मामले, सड़क दुर्घटना और बीमा क्लेम, बैंक रिकवरी और श्रम विवाद समेत ऐसे आपराधिक मामले जिनमें कानूनी रूप से समझौते का प्रावधान है, उन्हें प्राथमिकता दी जा रही है।

उन्होंने नाहन और सिरमौर जिले के लोगों से अपील की कि वे अपने मुकदमों को आपसी सहमति से सुलझाकर मध्यस्थता के मंच का लाभ उठाएं। मध्यस्थता से हुआ फैसला अंतिम होता है और इससे दोनों पक्षों के बीच सौहार्द भी बना रहता है।

ये भी पढ़ें:  पीएम मोदी के नेतृत्व में हिमाचल को हमेशा मिली प्राथमिकता : प्रो. धूमल
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More