HomeJudicialसड़क दुर्घटना के मामले में दोषी को डेढ़ साल की कैद, अदालत...

सड़क दुर्घटना के मामले में दोषी को डेढ़ साल की कैद, अदालत ने सुनाया फैसला

अदालत में 13 गवाहों के बयान दर्ज करवाए गए। तमाम दलीलों और सबूतों के आधार पर अदालत ने इस मामले में दोषी को यह सजा सुनाई। 

पांवटा साहिब : न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी न्यायालय संख्या 2 पांवटा साहिब के न्यायाधीश विशाल तिवारी की अदालत ने सड़क दुर्घटना के एक मामले में आरोपी आत्मा राम पुत्र सुमेर चंद निवासी गांव एवं पोस्ट ऑफिस शिवा, तहसील पांवटा साहिब को दोषी करार दिया है।

अदालत ने दोषी को IPC की धारा 279, 337 के तहत 6-6 महीने की कैद और 1000 व 500 रुपए जुर्माना, धारा 338 के तहत एक साल की कैद और 1000 रुपए जुर्माना व धारा 304ए के तहत 1 साल 6 महीने (डेढ़ साल) की कैद और 3000 रुपए जुर्माने की सजा सुनाई है। जुर्माना अदा न करने की सूरत में दोषी को 6 महीने का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा।

ये भी पढ़ें:  जिला स्तरीय युवा संसद : युवाओं ने लोकतंत्र और एकता पर प्रस्तुत किए अपने विचार, पदमश्री विद्यानंद सरैक बोले...

सहायक जिला न्यायवादी दीक्षित शर्मा ने बताया कि पांवटा साहिब थाना क्षेत्राधिकार में सड़क हादसे की सूचना मिलने के उपरांत पीएसआई मुकुल शर्मा और हेड कांस्टेबल राम कुमार एमएलसी हासिल करके वासी मुकदमा लाल चंद पुत्र रघुनंदन लाल निवासी गांव व पोस्ट ऑफिस चूड़ीवाला, तहसील साहा, जिला अंबाला हरियाणा ने सीआरपीसी की धारा 154 के तहत बयान कलमबंद करवाया।

पुलिस को दिए बयान में बताया गया कि 2 मार्च 2014 को समय करीब 10 बजे वह अपनी बहन के घर दुर्गा कालोनी पांवटा साहिब पहुंचे। उसका दोस्त पवन कुमार जो प्रॉपर्टी का काम करता है, वह भी साथ था। इस दौरान नीरज कुमार बाता मंडी पवन कुमार को प्लांट दिखाने के लिए ले गया।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर में 1.91 ग्राम चिट्टे के साथ 3 युवक गिरफ्तार, नाकेबंदी के दौरान पुलिस ने धरे

गाड़ी में लाल चंद, पवन कुमार, नीरज शर्मा व पवन शर्मा सुबह 11 बजे बाता मंडी पहुंचे, जहां गाड़ी को साइड में खड़ा किया गया। इसके बाद चारों पैदल ही बहराल की तरफ प्लांट देखने के लिए जा रहे थे।

इसी बीच बातापुल की तरफ से तेज रफ्तारी से गाड़ी नंबर एचपी17सी- 4335 आई, जिससे अचानक राहगीर नीरज, पवन कुमार और पवन शर्मा को टक्कर लगी। हादसे के बाद तुरंत लाल चंद ने अपनी निजी गाड़ी एचआर29एन – 0076 में घायलों को सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां नीरज शर्मा को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

सहायक जिला न्यायवादी ने बताया कि इस मामले में पुलिस थाना पांवटा साहिब में IPC की धारा 279, 337, 338, 304ए के तहत केस दर्ज किया गया, जिसमें गाड़ी चालक की पहचान लाल चंद ने उसके सामने आने पर की।

ये भी पढ़ें:  चंबा-पठानकोट एनएच पर बड़ा हादसा, महिला सहित 3 लोगों की दर्दनाक मौत, 3 घायल

उन्होंने बताया कि पुलिस ने जांच पूरी होने पर अदालत में चालान पेश किया। अदालत में 13 गवाहों के बयान दर्ज करवाए गए। तमाम दलीलों और सबूतों के आधार पर अदालत ने इस मामले में दोषी आत्माराम को यह सजा सुनाई।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More