HomeNationalकेदारनाथ जा रहे हेलीकॉप्टर की हाईवे पर इमरजेंसी लैंडिंग, एक वाहन क्षतिग्रस्त...

केदारनाथ जा रहे हेलीकॉप्टर की हाईवे पर इमरजेंसी लैंडिंग, एक वाहन क्षतिग्रस्त VIDEO

हेलिकॉप्टर ने तीर्थयात्रियों को लेकर सिरसी से उड़ान भरते समय हेलीपैड के बजाय सड़क पर एहतियातन लैंडिंग की।

केदारनाथ के लिए शनिवार को उड़ान भर रहे एक हेलिकॉप्टर की बीच हाईवे पर इमरजेंसी लैंडिंग करवानी पड़ी। इस दौरान हाईवे पर एक वाहन भी क्षतिगस्त हो गया। गनीमत ये रही कि हेलीकॉप्टर में सवार सभी तीर्थयात्री और पायलट सुरक्षित हैं। लिहाजा, बड़ा हादसा होते होते टल गया।

बताया जा रहा है कि रुद्रप्रयाग के बड़ासु क्षेत्र में क्रेस्टेल एविएशन प्राइवेट लिमिटेड के हेलीकॉप्टर में अचानक तकनीकी खराबी आ गई। हेलिकॉप्टर ने तीर्थयात्रियों को लेकर सिरसी से उड़ान भरते समय हेलीपैड के बजाय सड़क पर एहतियातन लैंडिंग की।

सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और यात्रियों को सुरक्षित स्थान पर भेजा। बताया जा रहा है कि हेलिकॉप्टर के टेकऑफ होते ही पायलट को तकनीकी खराबी का पता चल गया और तुरंत ही लैंडिंग करा दी गई। इस हेलीकॉप्टर में पायलट, को-पायलट और पांच श्रद्धालु सवार थे। उधर, इस हादसे की जांच शुरू कर दी गई है।

ये भी पढ़ें:  राजगढ़ में नाकेबंदी के दौरान पुलिस को वैन और पिकअप में मिला ये सामान, चार लोगों पर केस
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More