HomeNationalहिमाचल की ये टीम मध्यप्रदेश रवाना, इस शिविर में लेगी हिस्सा

हिमाचल की ये टीम मध्यप्रदेश रवाना, इस शिविर में लेगी हिस्सा

यह शिविर 21 से 27 दिसंबर तक आयोजित किया जाएगा, जिसमें देशभर से चयनित एनएसएस स्वयंसेवी हिस्सा लेंगे. डॉ. यशवंत सिंह परमार पी.जी. कालेज नाहन के एनएसएस स्वयंसेवी दीपक शर्मा को भी इस शिविर में भाग लेने का अवसर मिला है.

शिमला/नाहन: राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के तहत हिमाचल प्रदेश की टीम शुक्रवार को लक्ष्मीबाई नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फिजिकल एजुकेशन, ग्वालियर (मध्य प्रदेश) में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय एकता शिविर के लिए रवाना हो गई.
यह शिविर 21 से 27 दिसंबर तक आयोजित किया जाएगा, जिसमें देशभर से चयनित एनएसएस स्वयंसेवी हिस्सा लेंगे. जिला नोडल अधिकारी एनएसएस डॉ. पंकज चांडक ने बताया कि हिमाचल प्रदेश से कुल 8 स्वयंसेवी इस शिविर में भाग ले रहे हैं, जिनमें आकृति (सोलन), कशिश (पझौता), दीपाक्षी शर्मा (शाहपुर), हिमांशी (निहरी), मोहित (बिलासपुर), योगराज (बंजार) और निखिल कुमार (रे कांगडा) शामिल हैं.
डॉ. यशवंत सिंह परमार पी.जी. कालेज नाहन के एनएसएस स्वयंसेवी दीपक शर्मा को भी इस शिविर में भाग लेने का अवसर मिला है. उधर, प्राचार्य डॉ. प्रेमराज भारद्वाज ने एनएसएस इकाई को इस उपलब्धि पर बधाई दी. वहीं, हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय एनएसएस समन्वयक अधिकारी डॉ. विनय शर्मा और मोतीलाल ने भी स्वयंसेवियों को शुभकामनाएं दीं.

ये भी पढ़ें:  नाहन कालेज में नवप्रवेशित छात्रों को मिला शिक्षा, करिअर और चरित्र निर्माण का सक्सेस मंत्र
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More