HomeNationalयुद्धविराम के बीच खुला होर्मुज जलमार्ग, ईरान के फैसले पर ट्रंप ने...

युद्धविराम के बीच खुला होर्मुज जलमार्ग, ईरान के फैसले पर ट्रंप ने जताया स्वागत

लेबनान में युद्धविराम समझौते के बाद ईरान ने रणनीतिक रूप से बेहद अहम होर्मुज जलडमरूमध्य को सभी वाणिज्यिक जहाजों के लिए खोल दिया है।

लेबनान में युद्धविराम समझौते के बाद ईरान ने रणनीतिक रूप से बेहद अहम होर्मुज जलडमरूमध्य को सभी वाणिज्यिक जहाजों के लिए खोल दिया है। ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने शुक्रवार को इसकी घोषणा करते हुए साफ किया कि जहाजों को उसी निर्धारित मार्ग से गुजरना होगा, जिसे ईरान के बंदरगाह और समुद्री संगठन ने तय किया है। इस फैसले का अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्वागत किया है।

अराघची ने सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए कहा कि हिजबुल्ला और इजराइल के बीच अमेरिका की मध्यस्थता से हुए 10 दिवसीय युद्धविराम की अवधि तक यह जलमार्ग वाणिज्यिक जहाजों के लिए खुला रहेगा। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि इस दौरान सभी जहाजों को तय रूट का पालन करना अनिवार्य होगा।

ये भी पढ़ें:  ‘राष्ट्र प्रथम’ का मंत्र देकर उपराष्ट्रपति का बड़ा संदेश: मोतिहारी के दीक्षांत समारोह में युवाओं को दिखाई नई दिशा

ईरान के एक वरिष्ठ सैन्य अधिकारी ने बताया कि जहाजों को निर्धारित मार्ग से गुजरने के लिए इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स की अनुमति लेनी होगी। इससे पहले ट्रंप ने ही इजराइल और लेबनान के बीच 10 दिन के संघर्ष विराम की घोषणा की थी, जिसे अब क्षेत्रीय तनाव कम करने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है।

अराघची की घोषणा के कुछ ही मिनट बाद ट्रंप ने अपने सोशल प्लेटफॉर्म पर इस फैसले को साझा करते हुए लिखा कि होर्मुज जलमार्ग पूरी तरह खुला है और आवागमन के लिए तैयार है। उन्होंने यह भी कहा कि ईरान के खिलाफ नौसैनिक नाकाबंदी तब तक जारी रहेगी, जब तक दोनों देशों के बीच समझौता पूरी तरह लागू नहीं हो जाता। ट्रंप के मुताबिक, समझौते के अधिकांश बिंदुओं पर पहले ही सहमति बन चुकी है।

ये भी पढ़ें:  ईरान ने अमेरिका और इजरायल के हवाई बुनियादी ढांचे को बनाया निशाना, मिसाइल-ड्रोन से हमले

इस बीच, पाकिस्तान ने अमेरिका और ईरान के बीच संभावित शांति समझौते के लिए अगले दौर की वार्ता की मेजबानी की तैयारी शुरू कर दी है। सूत्रों के अनुसार, दोनों पक्षों को बातचीत की मेज तक लाने के लिए गहन कूटनीतिक प्रयास किए गए हैं, जो अब सफल होते दिख रहे हैं।

Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Desk
"आपकी बात न्यूज़" एक लोकप्रिय हिंदी समाचार प्लेटफॉर्म है, जो राजनीति, समसामयिक घटनाओं, मनोरंजन, खेल और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर ताजे अपडेट्स प्रदान करता है।

Latest Articles

Explore More