- आज ग्रह-नक्षत्रों के प्रभाव से कुछ राशियों के लिए धन लाभ और यात्रा के योग बन रहे हैं। कुछ को स्वास्थ्य, खर्च और कार्यक्षेत्र में सावधानी बरतनी होगी। जानिए मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन।
मेष राशि
आज सेहत को देखभाल की खास जरूरत है। आपके घर से जुड़ा निवेश फायदेमंद रहेगा। आज आपका ऊर्जा से भरपूर, जिंदादिल और गर्मजोशी से भरा व्यवहार आपके आस-पास के लोगों को खुश कर देगा। बड़े व्यापारिक लेन-देन करते वक्त अपनी भावनाओं पर काबू रखें। आज के दिन यात्रा, मनोरंजन और लोगों से मिलना-जुलना होगा। अपने जीवनसाथी के साथ आप आज एक शानदार शाम गुजार सकते हैं।
शुभ अंक : 8 | शुभ रंग : पीला | उपाय : स्कूल, हॉस्पिटल या अनाथ आश्रम में दान करें।
वृष राशि
सेहत से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। सौंदर्य की चीजों पर धन खर्च हो सकता है। यात्रा का योग बना रहेगा। शत्रु आपकी छवि बिगाड़ने का प्रयास कर सकते हैं। व्यवसाय और कार्यक्षेत्र पर ध्यान देने की आवश्यकता रहेगी। आज अपने स्वभाव को चिड़चिड़ा न होने दें।
शुभ अंक : 5 | शुभ रंग : सलेटी | उपाय : एक नारियल अपने ऊपर घुमाकर चलते पानी में विसर्जित करें।
मिथुन राशि
व्यर्थ में धन खर्च हो सकता है। व्यवसाय पर ध्यान देने की जरूरत रहेगी। स्वास्थ्य में विकार उत्पन्न हो सकता है। आज आप किसी तीर्थ स्थल की यात्रा कर सकते हैं। जल्दबाजी में आज कोई कार्य न करें। स्वभाव में थोड़ा चिड़चिड़ापन देखने को मिल सकता है।
शुभ अंक : 7 | शुभ रंग : हल्का लाल | उपाय : गरीबों में दूध से बनी चीजों का दान करें।
कर्क राशि
आज जल्दबाजी में कोई फैसला न लें। धन खर्च होने की संभावना रहेगी। प्रेम संबंधों पर ध्यान देने की जरूरत रहेगी। यात्रा करते समय सावधानी बरतने की आवश्यकता होगी। स्वास्थ्य नरम-गरम रह सकता है। अज्ञात स्रोतों से आज धन प्राप्त हो सकता है। आज आप किसी को भावनात्मक तरीके से आघात कर सकते हैं।
शुभ अंक : 9 | शुभ रंग : सफेद | उपाय : अनाज दान करें।
सिंह राशि
आज आप मौज-मस्ती भरी यात्राएं कर सकते हैं। धन खर्च होने की संभावना रहेगी। यात्रा करते समय लापरवाही न बरतें। प्रेम प्रसंग के लिहाज से भी आज का दिन अच्छा रहेगा। व्यवसाय और कार्यक्षेत्र से आज आप छुट्टी कर सकते हैं। घर की चीजों पर संयम बरतने की आवश्यकता रहेगी।
शुभ अंक : 2 | शुभ रंग : काला | उपाय : किसी कार्य विशेष के लिए यात्रा कर रहे हैं तो पैरों में काले रंग के जूते डालें।
कन्या राशि
आपके पास अपनी सेहत और रूप-रंग को सुधारने के लिए पर्याप्त समय होगा। घर में परेशानियां पैदा हो सकती हैं, लेकिन अपने साथी को छोटी-छोटी बातों के लिए ताने देने से बचें। आप किसी बड़े व्यावसायिक लेन-देन को अंजाम दे सकते हैं और मनोरंजन से जुड़ी किसी परियोजना में कई लोगों का संयोजन कर सकते हैं। आपका जीवनसाथी अपने दोस्तों में कुछ ज्यादा व्यस्त हो सकता है।
शुभ अंक : 1 | शुभ रंग : हरा | उपाय : गाय को हरा चारा खिलाएं।
तुला राशि
लेन-देन करते समय सावधानी बरतें। आज आप किसी खेलकूद में हिस्सा ले सकते हैं। आज आपकी ऊर्जा का स्तर बढ़-चढ़कर रहेगा। यात्रा का योग बना रहेगा। किसी कार्य को लेकर की गई यात्रा आज शुभ फलदायी रहेगी।
शुभ अंक : 9 | शुभ रंग : हरा | उपाय : अपनी जेब में हरे रंग के रुमाल का प्रयोग करें।
वृश्चिक राशि
आज अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें। इस राशि के लोग जो विदेशों में व्यापार करते हैं, उन्हें आज अच्छा-खासा धन लाभ होने की संभावना रहेगी। आज का अधिकतर समय आप घर पर बिता सकते हैं। शाम के समय धन खर्च होने की संभावना रहेगी। विलास की सामग्री पर खर्च हो सकता है।
शुभ अंक : 4 | शुभ रंग : क्रीम | उपाय : नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने के लिए घर पर हवन करें।
धनु राशि
रुका हुआ धन आपको प्राप्त होगा। आज ज्यादा खाने से बचें। परिवार में पैसों की बचत को लेकर झगड़ा हो सकता है। आज कई मामलों में बनते कार्यों में अड़चनें उत्पन्न हो सकती हैं। यात्राओं के विषय में सचेत रहने की आवश्यकता रहेगी। चोट आदि लगने का भय रहेगा। प्रेम संबंधों में सुधार होगा।
शुभ अंक : 5 | शुभ रंग : सफेद | उपाय : किसी गौशाला में जाकर गाय को हरा चारा खिलाएं।
मकर राशि
आज के दिन आप दान-पुण्य कर सकते हैं। रियल एस्टेट जैसे निवेशों में आज आपको फायदा मिल सकता है। कामकाज पर ध्यान देने की जरूरत रहेगी। आज आप किसी प्रॉपर्टी को लेकर क्रय-विक्रय का कार्य कर सकते हैं। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा।
शुभ अंक : 6 | शुभ रंग : सफेद | उपाय : चांदी धारण करें।
कुंभ राशि
आज आपको आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। आपके द्वारा की गई लापरवाही आज आपको महंगी साबित पड़ सकती है। जीवनसाथी के साथ आज आप कहीं बाहर घूमने-फिरने जा सकते हैं। घरेलू मामलों पर ध्यान देने की जरूरत रहेगी। खर्च अधिक होने की संभावना रहेगी।
शुभ अंक : 6 | शुभ रंग : गेहुआं | उपाय : सतनाजा दान करें।
मीन राशि
किसी सज्जन पुरुष की दैवीय बातें आपको संतोष और ढांढस बंधाएंगी। पैसा अचानक आपके पास आएगा। किसी साझेदारी वाले व्यवसाय में जाने से बचें, क्योंकि मुमकिन है कि भागीदार आपका फायदा उठाने की कोशिश करें। अपने जीवनसाथी के साथ आप प्यार और रुमानियत से भरे पुराने दिन एक बार फिर जी पाएंगे।
शुभ अंक : 9 | शुभ रंग : गुलाबी | उपाय : श्री सूक्त का पाठ करें।