HomeRashifalAaj Ka Rashifal 7 Sept 2026: वृष-कर्क को धन लाभ के योग,...

Aaj Ka Rashifal 7 Sept 2026: वृष-कर्क को धन लाभ के योग, तुला राशि का बढ़ेगा कारोबार; ये रहें आज सावधान

धन लाभ, परिवार, कारोबार और स्वास्थ्य से जुड़े मामलों में आज का दिन क्या कहता है, जानिए सभी 12 राशियों का राशिफल।

  • धन लाभ, परिवार, कारोबार और स्वास्थ्य से जुड़े मामलों में आज का दिन क्या कहता है, जानिए सभी 12 राशियों का राशिफल।

मेष राशि
आज आपको किसी प्रकार का मानसिक दबाव सहन करना पड़ सकता है। कोई पड़ोसी आज आपसे धन की मांग कर सकता है। वित्तीय हालात पर ध्यान देने की जरूरत रहेगी। आज नकल करने की कोशिश न करें। पारिवारिक जिम्मेदारियों को अनदेखा न करें।
शुभ अंक : 5 | शुभ रंग : सिल्वर | उपाय : चांदी धारण करें।

वृष राशि
आज किसी पुराने परिचित व्यक्ति से आपकी मुलाकात हो सकती है। आज का दिन आपके लिए हर लिहाज से अच्छा रहेगा। पुराना रुका हुआ धन वापस मिलने की संभावना रहेगी। स्वास्थ्य पहले से बेहतर होगा। दिन के समय आर्थिक लाभ होने की संभावना रहेगी। पारिवारिक मेलजोल अच्छा रहेगा।
शुभ अंक : 4 | शुभ रंग : नीला | उपाय : आज नीले रंग का प्रयोग करें।

मिथुन राशि
आज आप घर के कामों में फंसे रह सकते हैं। कोई कीमती वस्तु आज गुम हो सकती है। स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत रहेगी। छोटी-मोटी यात्राएं हो सकती हैं। पेट संबंधी रोग आज आपको परेशान कर सकते हैं। आज बोलते समय ध्यान देने की जरूरत रहेगी।
शुभ अंक : 2 | शुभ रंग : सफेद | उपाय : बैटरी से चलने वाला कोई खिलौना आज गरीब बच्चों को दान करें।

ये भी पढ़ें:  Aaj Ka Rashifal 30 July: आपकी राशि के लिए आज क्या है बड़ी बात, मेष से मीन तक जानें पूरा हाल

कर्क राशि
आज आप ऊर्जा से परिपूर्ण रहेंगे। अकस्मात धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। व्यवसाय से अच्छा-खासा मुनाफा होने की संभावना रहेगी। आज आप प्रतिष्ठित लोगों के संपर्क में आ सकते हैं। यात्रा थोड़ी थकाने वाली रहेगी। पारिवारिक जिम्मेदारियों को अनदेखा कर सकते हैं।
शुभ अंक : 5 | शुभ रंग : हरा | उपाय : किसी गरीब कन्या को हरे रंग का वस्त्र दान करें।

सिंह राशि
आज अपने आप को सकारात्मक रखें। कामकाज के प्रति आज आप लापरवाही कर सकते हैं। आज घर पर किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। क्रोध पर अंकुश रखें। दिखावे के चक्कर में आज आप अपना नुकसान करवा सकते हैं।
शुभ अंक : 4 | शुभ रंग : काला | उपाय : खाने में आज काली मिर्च का प्रयोग अवश्य करें।

कन्या राशि
आज अपने स्वभाव को अड़ियल न रखें। खुश रहने का प्रयास करें। किसी के बहकावे में आकर धन निवेश न करें। कामकाज के प्रति लापरवाही कर सकते हैं। शाम के समय कोई अच्छी खबर आपको सुनने को मिल सकती है। किसी से आप फोन पर लंबी बातें कर सकते हैं।
शुभ अंक : 2 | शुभ रंग : लाल | उपाय : लाल या भूरी चीटियों को आटा खिलाएं।

ये भी पढ़ें:  राशिफल 11 फरवरी 2026: आज किसकी चमकेगी किस्मत, किसे बरतनी होगी सावधानी, पंचांग और शुभ मुहूर्त भी जानें

तुला राशि
आज आपका स्वभाव सबको अपनी ओर आकर्षित करेगा। आज आप बहुत प्रसन्नचित्त रहेंगे। व्यवसाय में अच्छा-खासा मुनाफा होने की संभावना रहेगी। कारोबार विस्तृत होगा। कई महत्वपूर्ण लोगों के संपर्क में आएंगे। आज आप दान-पुण्य में अपनी सहभागिता निभा सकते हैं। सौंदर्य की चीजों पर धन खर्च हो सकता है।
शुभ अंक : 5 | शुभ रंग : स्लेटी | उपाय : गरीब व्यक्तियों में लोहे के बर्तन दान करें।

वृश्चिक राशि
आज आपका स्वास्थ्य पहले से बेहतर होगा। दिन के समय धन लाभ होने की संभावना रहेगी। छोटी-मोटी यात्राएं हो सकती हैं। आज आप नए लोगों से मुलाकात करेंगे। आज आपके दरवाजे पर कोई आकर धन की मांग कर सकता है। कारोबार पर ध्यान देने की जरूरत रहेगी। जरूरत से ज्यादा धन खर्च हो सकता है।
शुभ अंक : 6 | शुभ रंग : काला | उपाय : काले रंग की गाय की सेवा करें।

धनु राशि
आज आप मानसिक तनावग्रस्त रह सकते हैं। व्यर्थ में क्रोध न करें। जमीनी विवाद के चलते कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। व्यर्थ की यात्राएं हो सकती हैं। घर की जरूरत पर धन खर्च होगा। आज किसी को पैसा उधार न दें।
शुभ अंक : 3 | शुभ रंग : सफेद | उपाय : सफेद रंग की चीजों का दान करें।

ये भी पढ़ें:  Aaj Ka Rashifal 01 August 2026: किसके पक्ष में रहेगा दिन, आज आपकी राशि क्या कर रही इशारा! पढ़ें अपना राशिफल

मकर राशि
आज अपना रवैया स्पष्टवादी और ईमानदार रखें। व्यवसाय से धन लाभ होने की संभावना रहेगी। यात्राओं को आज थोड़ा विराम दें। दांपत्य जीवन में अनबन हो सकती है। बेवजह के झगड़ों में न पड़ें।
शुभ अंक : 3 | शुभ रंग : सफेद | उपाय : शंकर जी को पांच प्रकार के फल दान करें।

कुंभ राशि
आज जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें। आज आप अपने कार्य के प्रति लापरवाही कर सकते हैं। काम करते समय सावधानी बरतें, चोट लगने का खतरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में काम का दबाव सहन करना पड़ सकता है। इधर-उधर की बातों में अपना समय खराब न करें।
शुभ अंक : 1 | शुभ रंग : केसरी | उपाय : माथे पर केसर का तिलक लगाएं।

मीन राशि
जल्दबाजी में आज निवेश न करें। किसी पुराने निवेश से आज आपको फायदा हो सकता है। आज आप जमीन का क्रय-विक्रय कर सकते हैं। किसी अज्ञात स्रोत से धन लाभ होने की संभावना रहेगी। यात्रा मौज-मस्ती वाली रह सकती है। आज आप किसी तीर्थ की यात्रा कर सकते हैं।
शुभ अंक : 8 | शुभ रंग : लाल | उपाय : घर पर लाल रंग के पर्दे व चादर का प्रयोग करें।

ज्योतिषाचार्य पंडित नितेश शर्मा
ज्योतिषाचार्य पंडित नितेश शर्माhttps://aapkibaatnews.com
पंडित नितेश शर्मा भारद्वाज एक प्रतिष्ठित ज्योतिषाचार्य हैं, जो वैदिक ज्योतिष के क्षेत्र में गहन ज्ञान और अनुभव रखते हैं। उन्होंने वर्षों की साधना और अध्ययन के माध्यम से ग्रह-नक्षत्रों के प्रभाव, कुंडली विश्लेषण, विवाह मिलान, करिअर मार्गदर्शन और दोष निवारण में विशेष दक्षता हासिल की है। पंडित नितेश अपने सटीक विश्लेषण और सरल भाषा में जटिल ज्योतिषीय तथ्यों को समझाने के लिए जाने जाते हैं। वे लोगों को उनके जीवन से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णयों में मार्गदर्शन प्रदान करते हैं और सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं। धार्मिक और आध्यात्मिक मूल्यों से प्रेरित होकर वे समाज में जागरूकता फैलाने और ज्योतिष को एक मार्गदर्शक विज्ञान के रूप में स्थापित करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। उनके लेख और विचार लोगों के जीवन में स्पष्टता और संतुलन लाने में सहायक सिद्ध हो रहे हैं।संपर्क नंबर : 94187-45356, 70187-95451

Latest Articles

Explore More