HomeRashifalराशिफल 21 अप्रैल 2026: इन राशियों के लिए आज शुभ योग और...

राशिफल 21 अप्रैल 2026: इन राशियों के लिए आज शुभ योग और लाभ के संकेत, जानें अपनी राशि का हाल

आज का पंचांग | 21 अप्रैल 2026 तिथि: पंचमी नक्षत्र: मृगशिरा करण: बव पक्ष: शुक्ल योग: शोभन वार: मंगलवार

आज का पंचांग | 21 अप्रैल 2026
तिथि: पंचमी
नक्षत्र: मृगशिरा
करण: बव
पक्ष: शुक्ल
योग: शोभन
वार: मंगलवार
आज का शुभ मुहूर्त: 09:04AM-01:57PM
राहुकाल: 03:35PM-05:13PM
अभिजीत मुहूर्त: 11:53AM-12:46PM
दिशाशूल: उत्तर

मेष राशि
आज आपके कार्य की प्रशंसा हो सकती है। शाम के समय आर्थिक लाभ होने की संभावना रहेगी। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा। यात्राओं के विषय में थोड़ा सचेत रहने की आवश्यकता रहेगी। अध्यात्म की ओर जुड़ने का प्रयास करें। स्वभाव में थोड़ा चिड़चिड़ापन देखने को मिल सकता है।
शुभ अंक: 4
शुभ रंग: चितकबरा
उपाय: आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ करना शुभ रहेगा।

वृष राशि
आज आपको अकस्मात धन लाभ हो सकता है। व्यापार और नौकरी में मुनाफा होने की संभावना रहेगी। परिवार के किसी सदस्य के अस्वस्थ होने की संभावना रहेगी। यात्राओं से थकान उत्पन्न हो सकती है। आज काफी चीजें आपके पक्ष में रहेंगी।
शुभ अंक: 7
शुभ रंग: सफेद
उपाय: जटावाला नारियल पानी में विसर्जित करें।

मिथुन राशि
आर्थिक तंगी से बचने के लिए अपने तयशुदा बजट से दूर न जाएं। रिश्तेदारों के यहां छोटी यात्रा आपके भागदौड़ भरे दिन में आराम और सुकून देने वाली साबित होगी। सच्चे और पवित्र प्रेम का अनुभव करें। आप अपनी छुपी खासियत का इस्तेमाल कर दिन को बेहतरीन बनाएंगे। आज के दिन तनाव से मुक्त रहने की कोशिश करें, इसलिए आराम करने पर जोर दें।
शुभ अंक: 6
शुभ रंग: पीला
उपाय: कुमारी कन्याओं की सेवा करें।

ये भी पढ़ें:  Aaj Ka Rashifal 2 August 2026: आपकी राशि के लिए दिन की सबसे अहम बात, जानें कैसा रहेगा रविवार, पढ़ें राशिफल

कर्क राशि
व्यर्थ में धन खर्च हो सकता है। व्यवसाय पर ध्यान देने की जरूरत रहेगी। स्वास्थ्य में विकार उत्पन्न हो सकता है। आज आप किसी तीर्थ स्थल की यात्रा कर सकते हैं। जल्दबाजी में आज कोई कार्य न करें। स्वभाव में थोड़ा चिड़चिड़ापन देखने को मिल सकता है।
शुभ अंक: 7
शुभ रंग: हल्का लाल
उपाय: गरीबों में दूध से बनी चीजों का दान करें।

सिंह राशि
खानपान की चीजों पर संयम बरतने की आवश्यकता रहेगी। आज आप भावनात्मक तरीके से निर्णय लेने में सक्षम होंगे। वेबसाइट से धन लाभ होने की संभावना होगी। आज आपके कार्य की जमकर तारीफ होगी। यात्रा करते समय सावधानी बरतने की आवश्यकता होगी। प्रेम प्रसंग के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा।
शुभ अंक: 2
शुभ रंग: जामनी
उपाय: आज कुमारी कन्याओं को केसर बादाम वाली खीर खिलाएं।

कन्या राशि
मौज-मस्ती की यात्राएं और सामाजिक मेलजोल आपको खुश रखेंगे। माता-पिता की वजह से आज आप आर्थिक परेशानी से बाहर निकल सकते हैं। प्रभावशाली लोगों से आज आपकी मुलाकात हो सकती है। फिजूलखर्ची की वजह से वैवाहिक जीवन में झगड़ा हो सकता है।
शुभ अंक: 9
शुभ रंग: गोल्डन
उपाय: आज पीले रंग की चीज किसी ब्राह्मण को दान दें।

ये भी पढ़ें:  आज का राशिफल: 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा 28 दिसंबर 2025, क्लिक पर जानें अपना भाग्यफल और शुभ मुहूर्त

तुला राशि
बीते कुछ दिनों में जो धन आपने निवेश किया था, उससे आज आपको अच्छा-खासा फायदा मिल सकता है। दूर-दराज से कोई अच्छी खबर आपको प्राप्त हो सकती है। प्रेम प्रसंग में आज आपको धोखा मिल सकता है।
शुभ अंक: 1
शुभ रंग: स्लेटी
उपाय: पारिवारिक सुख के लिए नहाने के पानी में कुशा डालें।

वृश्चिक राशि
आज आपका सपना हकीकत में बदल सकता है। उत्साह को आज काबू में रखें। दिन के समय धन लाभ होने की संभावना रहेगी। विलास की वस्तुओं पर धन खर्च होगा। नौकरी और व्यवसाय से प्रचुर लाभ होने की संभावना रहेगी। प्रेम प्रसंग के लिहाज से भी आज का दिन अच्छा रहेगा।
शुभ अंक: 4
शुभ रंग: मेहंदी
उपाय: गाय को हरा चारा खिलाएं।

धनु राशि
चोट लगने का खतरा रहेगा। आज आप में आत्मविश्वास की कमी रह सकती है। आज आप अपने कार्यों के प्रति लापरवाही कर सकते हैं। बेफिजूल की यात्राओं से आज बचें। स्वभाव आज कुछ चिड़चिड़ा रहेगा।
शुभ अंक: 7
शुभ रंग: पीला
उपाय: आज हाथ में सोना पहनें।

ये भी पढ़ें:  Aaj Ka Rashifal 15 July 2026: किस राशि के आज बनेंगे बिगड़े काम? क्लिक पर जानें सभी 12 राशियों का हाल

मकर राशि
सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान प्राप्त होगा। कई लोग आज आपसे मिलने आ सकते हैं। आज आप किसी धार्मिक स्थल की यात्रा कर सकते हैं। दिन की शुरुआत में आप काफी व्यस्त रह सकते हैं। छोटी-मोटी यात्राएं हो सकती हैं। शरीर के किसी अंग में अचानक दर्द हो सकता है।
शुभ अंक: 4
शुभ रंग: सिल्वर
उपाय: गरीबों में मिठाई बांटें।

कुंभ राशि
आज आपकी सेहत अच्छी रहेगी। कोई लेनदार आपके दरवाजे पर आ सकता है। आपको आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। नशों की लत से दूर रहें। प्रेम प्रसंग के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा।
शुभ अंक: 4
शुभ रंग: लाल
उपाय: शिवलिंग के ऊपर केसर वाला दूध चढ़ाएं।

मीन राशि
कार्यक्षेत्र में आज आपके विचारों को जबरदस्ती दबाया जा सकता है, जिससे आप तनावग्रस्त रह सकते हैं। लोगों को समझने में दिक्कत हो सकती है। व्यर्थ में धन खर्च हो सकता है। स्वभाव में कुछ चिड़चिड़ापन देखने को मिल सकता है।
शुभ अंक: 3
शुभ रंग: लाल
उपाय: आज गुड़ का दान करें।

ज्योतिषाचार्य पंडित नितेश शर्मा
ज्योतिषाचार्य पंडित नितेश शर्माhttps://aapkibaatnews.com
पंडित नितेश शर्मा भारद्वाज एक प्रतिष्ठित ज्योतिषाचार्य हैं, जो वैदिक ज्योतिष के क्षेत्र में गहन ज्ञान और अनुभव रखते हैं। उन्होंने वर्षों की साधना और अध्ययन के माध्यम से ग्रह-नक्षत्रों के प्रभाव, कुंडली विश्लेषण, विवाह मिलान, करिअर मार्गदर्शन और दोष निवारण में विशेष दक्षता हासिल की है। पंडित नितेश अपने सटीक विश्लेषण और सरल भाषा में जटिल ज्योतिषीय तथ्यों को समझाने के लिए जाने जाते हैं। वे लोगों को उनके जीवन से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णयों में मार्गदर्शन प्रदान करते हैं और सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं। धार्मिक और आध्यात्मिक मूल्यों से प्रेरित होकर वे समाज में जागरूकता फैलाने और ज्योतिष को एक मार्गदर्शक विज्ञान के रूप में स्थापित करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। उनके लेख और विचार लोगों के जीवन में स्पष्टता और संतुलन लाने में सहायक सिद्ध हो रहे हैं।संपर्क नंबर : 94187-45356, 70187-95451

Latest Articles

Explore More