HomeRashifalआज का राशिफल 15 जनवरी, 2026 : नौकरी, कारोबार और सेहत पर...

आज का राशिफल 15 जनवरी, 2026 : नौकरी, कारोबार और सेहत पर क्या पड़ेगा असर? जानें अपनी राशि का पूरा हाल

आज का पंचांग | 15 जनवरी 2026 तिथि: द्वादशी नक्षत्र: ज्येष्ठा करण: तैतिल पक्ष: कृष्ण योग: वृद्धि वार: गुरुवार

आज का पंचांग | 15 जनवरी 2026
तिथि: द्वादशी
नक्षत्र: ज्येष्ठा
करण: तैतिल
पक्ष: कृष्ण
योग: वृद्धि
वार: गुरुवार
आज का शुभ मुहूर्त:
07:20am-08:37am
11:12am-03:05pm
राहुकाल: 01:47pm-03:05pm
अभिजीत मुहूर्त: 12:09pm-12:50pm
दिशाशूल: दक्षिण

मेष राशि
खुद अपना इलाज करने से बचें, क्योंकि दवाइयों पर आपकी निर्भरता बढ़ने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता। खर्चों में हुई अप्रत्याशित बढ़ोतरी आपके मन की शांति को भंग कर सकती है। पारिवारिक सदस्यों की मदद आपकी जरूरतों का ख्याल रखेगी। आज किए गए निवेश काफी फायदेमंद साबित होंगे, लेकिन आपको भागीदारों से विरोध का सामना करना पड़ सकता है। सफर के लिए दिन ज्यादा अच्छा नहीं है। प्रेम प्रसंग के लिहाज से आज का दिन अच्छा रहेगा।
शुभ अंक: 3
शुभ रंग: लाल
उपाय: तामसिक चीजों का त्याग करें।

वृष राशि
अगर आपकी योजना बाहर घूमने-फिरने की है तो आपका समय हंसी-खुशी और सुकून भरा रहेगा। आपका कोई पुराना मित्र आज कारोबार में मुनाफा कमाने के लिए आपको सलाह दे सकता है। अगर इस सलाह पर आप अमल करते हैं तो आपको धन लाभ जरूर होगा। बच्चों के साथ समय बिताना खास रहेगा। रोमांचक दिन है, क्योंकि आपके प्रिय का फोन आ सकता है। व्यावसायिक साझेदार सहयोग करेंगे और आप मिलकर टलते आ रहे काम पूरे कर पाएंगे।
शुभ अंक: 2
शुभ रंग: पीला
उपाय: फटे पुराने कपड़े और रद्दी सामान घर से बाहर निकालें।

मिथुन राशि
आज आपमें चुस्ती-फुर्ती देखी जा सकती है। आपका स्वास्थ्य पूरी तरह तंदुरुस्त रहेगा। दोस्तों की वजह से आर्थिक परेशानियां दूर होंगी। कार्यक्षेत्र में सावधानी बरतें। पारिवारिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। कोई भी पारिवारिक बदलाव करने से पहले बड़ों की राय अवश्य लें।
शुभ अंक: 2
शुभ रंग: चेरी
उपाय: कच्ची हल्दी की गांठ या पीपल का पत्ता सोते समय तकिए के नीचे रखें।

ये भी पढ़ें:  केरल में 42वें अखिल भारत श्रीमद भागवत महासत्र में पहुंचे सीएम सुक्खू, बोले ये भारत की समृद्ध आध्यात्मिक विरासत का प्रतीक

कर्क राशि
आज आपकी सेहत पूरी तरह अच्छी रहेगी। परिवार के साथ सामाजिक गतिविधियों में सहभागिता मानसिक दबाव पैदा कर सकती है। दिल के करीबी लोगों के साथ समय बिताने का मन करेगा, लेकिन आप ऐसा कर पाने में सफल नहीं हो पाएंगे। आपकी बातों को घर वाले गंभीरता से नहीं सुनेंगे, जिससे गुस्सा आ सकता है। आज कोई भी जोखिम भरा कदम न उठाएं। कोई भी निर्णय लेने से पहले परिवार की राय जरूर लें।
शुभ अंक: 3
शुभ रंग: पीला
उपाय: साधु-संतों की सेवा करें।

सिंह राशि
आज आप पैसा कमाने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं। किसी को भ्रमित करने की स्थिति बन सकती है। झगड़े की पूरी संभावना रहेगी। स्वास्थ्य को लेकर भी सचेत रहने की जरूरत है। शाम का समय बेहतर रहेगा। विलासिता की वस्तुओं पर धन खर्च हो सकता है।
शुभ अंक: 7
शुभ रंग: भूरा
उपाय: किसी मंदिर या गुरुद्वारे में दान करें।

कन्या राशि
आपके पास अपनी सेहत और रूप-रंग सुधारने के लिए पर्याप्त समय रहेगा। घर में परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं, लेकिन अपने साथी को छोटी-छोटी बातों पर ताने देने से बचें। आप किसी बड़े व्यावसायिक लेन-देन को अंजाम दे सकते हैं और मनोरंजन से जुड़ी किसी परियोजना में कई लोगों का संयोजन कर सकते हैं। जीवनसाथी दोस्तों में ज्यादा व्यस्त रह सकता है, जिससे आपके उदास होने की संभावना है।
शुभ अंक: 1
शुभ रंग: हरा
उपाय: गाय को हरा चारा खिलाएं।

ये भी पढ़ें:  राशिफल 3 मार्च 2026: जानिए कैसा रहेगा आपका दिन, इन राशियों के लिए बन रहे धन लाभ के योग

तुला राशि
सोच को सकारात्मक रखें। आज किसी सट्टेबाजी से मुनाफा हो सकता है। स्वास्थ्य सामान्य से थोड़ा कमजोर रह सकता है। विलासिता की वस्तुओं पर धन खर्च होने की संभावना है। आज किसी से बहस हो सकती है। आर्थिक मदद मांगनी पड़ सकती है। कार्यक्षेत्र में ध्यानपूर्वक काम करें।
शुभ अंक: 7
शुभ रंग: चेरी
उपाय: पार्वती मंगल स्रोत का पाठ करें।

वृश्चिक राशि
आज आपका आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहेगा। आप अपनी परेशानियों को दरकिनार करने में सफल रहेंगे। शाम के समय धन लाभ की संभावना है। आज आपसे कोई सलाह ले सकता है। किसी दोस्त या प्रेमी के साथ बाहर घूमने का प्लान बन सकता है।
शुभ अंक: 4
शुभ रंग: सफेद
उपाय: लक्ष्मी नारायण मंदिर में पीले रंग की चीजों का दान करें।

धनु राशि
आज आप बेहतर स्वास्थ्य का आनंद लेंगे। धन आगमन की संभावना रहेगी। किसी कार्य विशेष के लिए यात्रा करनी पड़ सकती है। सामाजिक मेलजोल बना रहेगा। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। आज आप कई आर्थिक परेशानियों से बाहर निकल पाएंगे।
शुभ अंक: 8
शुभ रंग: गुलाबी
उपाय: तुलसी के पौधे पर देसी घी का दीपक जलाएं।

मकर राशि
तली-भुनी चीजों से दूर रहें और रोजाना कसरत करते रहें। जिन लोगों ने कहीं निवेश किया था, उन्हें आज आर्थिक हानि होने की संभावना है। आप अपनी परेशानियों को भूलकर परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे। दोस्तों से संभलकर बात करें, क्योंकि दोस्ती में दरार पड़ सकती है। साझेदार आपकी नई योजनाओं और विचारों का समर्थन करेंगे। जरूरी कामों को समय न देना और फिजूल के कामों में समय गंवाना आपके लिए नुकसानदायक सिद्ध हो सकता है। जीवनसाथी के कारण कुछ हानि संभव है।
शुभ अंक: 5
शुभ रंग: मेहंदी
उपाय: दुर्गा कवच का पाठ करें।

ये भी पढ़ें:  मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दीं श्री परशुराम जयंती की शुभकामनाएं

कुंभ राशि
आज नकारात्मक ऊर्जा को खुद पर हावी न होने दें। आप किसी को तोहफा दे सकते हैं। कामकाज के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है। आत्मविश्वास के बल पर आप कई बड़ी परेशानियों से बाहर निकल पाएंगे। आज कोई आपके भरोसे को तोड़ सकता है।
शुभ अंक: 4
शुभ रंग: हल्दी
उपाय: कच्ची हल्दी को चलते पानी में विसर्जित करें।

मीन राशि
आशावादी बनें और उजले पक्ष को देखें। आपका विश्वास और उम्मीद आपकी इच्छाओं और आशाओं के लिए नए दरवाजे खोलेंगी। अगर आपने घर के किसी सदस्य से उधार लिया था तो उसे आज लौटा दें, नहीं तो कानूनी कार्रवाई की स्थिति बन सकती है। जरूरत के समय दोस्तों का सहयोग मिलेगा। आज फायदा हो सकता है, बशर्ते आप अपनी बात स्पष्ट रखें और काम में लगन व उत्साह दिखाएं। सफर के लिए दिन ज्यादा अनुकूल नहीं है। जीवनसाथी की ओर से कोई खास तोहफा मिल सकता है।
शुभ अंक: 8
शुभ रंग: केसरी
उपाय: घर से बाहर निकलते समय तिल के तेल का दीपक जलाएं।

ज्योतिषाचार्य पंडित नितेश शर्मा भारद्वाज
संपर्क नंबर 94187 45356

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More