HomeHimachalShimlaमुख्यमंत्री ने 12वीं की परीक्षा में उत्तीर्ण विद्यार्थियों को दी बधाई

मुख्यमंत्री ने 12वीं की परीक्षा में उत्तीर्ण विद्यार्थियों को दी बधाई

शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला द्वारा घोषित 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणामों में सफल हुए विद्यार्थियों को बधाई दी है।

मुख्यमंत्री ने मेधावी विद्यार्थियों की शानदार उपलब्धि की सराहना करते हुए कहा कि यह उनकी कड़ी मेहनत और शिक्षा के प्रति समर्पण का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि यह सफलता जीवन में आगे बढ़ने और प्रतिबद्धता और शैक्षणिक रूचि के महत्त्व को दर्शाती है।

मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों को मार्गदर्शन और सहयोग देने के लिए उनके अभिभावकों, शिक्षकों और शुभचिंतकों के प्रयासों की भी सराहना की।

सीएम ने विद्यार्थियों को अपने सपनों को जुनून और दृढ़ संकल्प के साथ पूरा करने के लिए प्रेरित करते हुए उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

ये भी पढ़ें:  कांगड़ा हवाई अड्डे के विस्तार के लिए 460 करोड़ रुपये वितरित, 1899 करोड़ जल्द मिलेंगे: मुख्यमंत्री
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More