HomeHimachalSirmaurश्री रेणुकाजी के भवाई ब्लीच में पेड़ से गिरकर व्यक्ति की मौत,...

श्री रेणुकाजी के भवाई ब्लीच में पेड़ से गिरकर व्यक्ति की मौत, इलाके में शोक की लहर

मृतक अपने पीछे पांच छोटे बच्चों को छोड़ गया है, जिनमें तीन बेटियां और दो बेटे शामिल हैं। बताया जा रहा है कि यह परिवार अत्यंत निर्धन है।

श्री रेणुकाजी : जिला सिरमौर के संगड़ाह उपमंडल के तहत आने वाले भवाई ब्लीच गांव में पेड़ से गिरकर एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ब्लीच निवासी इंद्र सिंह पुत्र तुलसी राम (53 वर्ष) पटवार सर्कल कोटिधीमान, तहसील ददाहू (श्री रेणुकाजी) अपने पशुओं के लिए चारा लेने गया था। पेड़ पर पशु चारा काटते समय अचानक उसका पैर फिसला और नीचे जा गिरा।

गंभीर रूप से घायल इंद्र सिंह को तुरंत सिविल अस्पताल ददाहू ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इंद्र सिंह के शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज नाहन भेजा गया, जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

ये भी पढ़ें:  कालाअंब में टोल बैरियर का होगा मॉडिफिकेशन, जाम से निपटने को ये प्लान

मृतक अपने पीछे पांच छोटे बच्चों को छोड़ गया है, जिनमें तीन बेटियां और दो बेटे शामिल हैं। बताया जा रहा है कि यह परिवार अत्यंत निर्धन है। उधर, प्रशासन की ओर से मृतक के आश्रितों को 25 हजार की फौरी राहत प्रदान की गई है।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More